Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी गढ़वाल: शहीद स्मरण समारोह में पहुंचे CM धामी, 102 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल: शहीद स्मरण समारोह में पहुंचे CM धामी, 102 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

Mohan Chandra Joshi October 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने 102.82 करोड़ रुपये की लागत से 11 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Phori Garhwal News– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 102.82 करोड़ रुपये की लागत से 11 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 56.58 करोड़ रुपये की लागत की 06 योजनाओं का लोकार्पण तथा 46.24 करोड़ रुपये की लागत की 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल का नाम श्री गुणानंद के नाम पर रखने, विकासखंड रिखणीखाल में दलमोटा से बल्ली तक का मिलान कार्य करने, विकास खण्ड रिखणीखाल में प्रेक्षागृह का निर्माण करने, विकास खण्ड रिखणीखाल में लो०नि०वि० अतिथि गृह व हैलीपैड निर्माण कार्य, विकास खण्ड जयहरीखाल में न्याय पंचायत मेरूड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, विकास खण्ड रिखणीखाल के मंदाल नदी से नौदानू में पम्पिंग योजना निर्माण, विकास खण्ड जयहरीखाल में पशु सेवा केन्द्र सिलवाड़, जयहरीखाल पशु चिकित्सालय का उच्चीकरण एवं पशु सेवा केन्द्र ढौंटियाल पशुधन प्रसार अधिकारी पद सहित ग्राम सत्तीचौड़ में स्थापना करने, विधान सभा लैन्सडौन के अन्तर्गत विकास खण्ड रिखणीखाल में मन्दाल नदी पर बाढ सुरक्षा कार्य, विकास खण्ड रिखणीखाल में चौलूडांडा पम्पिंग योजना निर्माण, विकास खण्ड नैनीडांडा के भौन में पम्पिंग योजना का निर्माण, विकास खण्ड नैनीडांडा के अन्तर्गत दिगोलीखाल पम्पिंग योजना का निर्माण, विकासखंड द्वारीखाल में सिमडी कंडली मोटर मार्ग के प्रथम बैंड से सेरा फरसैंगाल तक मोटर मार्ग का निर्माण, विकासखंड रिखणीखाल में कठवाडा खनसुली खनेताखाल मोटर मार्ग से ढाबखाल बुलेखा मोटर मार्ग तक मिलान कार्य, विकास खण्ड रिखणीखाल में लेकुल नाड़ मज्याड़ी मोटरमार्ग का निर्माण कार्य, रिखणीखाल कोटडीसैंण के समीप ग्राम पैयागड़ी रजवी मल्ला विटे मोटर मार्ग का निर्माण, विकासखण्ड रिखणीखाल में किल्यौखाल से सुन्द्रोली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, विकास खण्ड रिखणीखाल में नावे तल्ली में भाग दो का कार्य, देवियोखाल बाजार से मैवणी तक सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य, विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत पाणीसैंण डबराड़ बूथानगर मोटर मार्ग का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में डॉक्टरों नियुक्ति तथा विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत अमर शहीदों के नाम पर स्थानीय मोटर मार्गों के नाम करने की घोषणाएं की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल में जाकर ओखली में धान की कुटाई की साथ ही सिलबट्टे पर चटनी पीसने और मट्ठा बिलोने की गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और कहा कि आज देश-दुनिया में पहाड़ी उत्पादों की मांग निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम से पहले, मुख्यमंत्री ने आर्मी बैंड का अवलोकन किया और मधुर धुन प्रस्तुत करने के लिए बैंड के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि देने का क्षण है। उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने सदैव भारत माता को गर्वित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगभग हर घर का कोई न कोई सदस्य सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ा है। राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को रूपए 10 लाख से बढ़ाकर रुपए 50 लाख कर दिया गया है। साथ ही परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के अंतिम संस्कार हेतु 10 हजार की सहायता राशि दी जा रही है। सैनिकों को भूमि खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी के रूप में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। शहीदों के परिजनों को सरकारी सेवा में संयोजन के तहत 28 परिजनों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है तथा 13 मामलों की प्रक्रिया प्रचलित है। पूर्व में नौकरी के लिए आवेदन हेतु 02 वर्ष का समय सीमा थी, जिसे बढ़ाकर 05 वर्ष कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन, आधुनिक उपकरण, जैकेट व जूते जैसी सुविधाएँ सैनिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में बन रहे भव्य सैन्य धाम का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जनपद में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कंडोलिया में 100 मीटर ऊंचा झंडा व पूर्व सीडीएस बिपिन रावत पार्क का निर्माण हो चुका है तथा पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग पुनः संचालन, ट्राइडेंट पार्क, पूर्व कलेक्ट्रेट भवन का हेरिटेज निर्माण, सतपुली झील निर्माण तथा धारी देवी पैदल मार्ग पुनः निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने दंगा विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), ऑपरेशन कालनेमि और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे राज्य में सुशासन की स्थापना हो रही है।

विधायक महंत दिलीप रावत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देहरादून में बन रहे भव्य सैन्य धाम से राज्य का गौरव बढ़ा है। शहीदों के आंगन की पावन मिट्टी सैन्य धाम के लिए ले जाने हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि रिखणीखाल जैसी वीर भूमि से हमें सदैव प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शहीदों, वीर नारियों, गौरव सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में एडम बटालियन कमांडर कर्नल मंजुल कफल्टिया ने कहा कि भारतीय सेना सदैव शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान हेतु परिजन गढ़वाल राइफल्स केंद्र, लैंसडाउन से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग पं. राजेंद्र अण्थवाल, जिला पंचायत सदस्य अनूप पटवाल, ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल रेणु रावत, प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
पिथौरागढ़ के बरड़ बैंड के पास उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

  • देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,748)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,366)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट