मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में , देखें कार्यक्रम – Nainital News
हल्द्वानी (38th National Games)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 5 फरवरी को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
। वह यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही उत्तराखंड व दिल्ली के मध्य होने वाले फुटबाल के सेमीफाइनल मैच का अवलोकन भी करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ निजी सचिव मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री बुधवार 5 फरवरी को अपराह्न 4:20 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से (हैलीकॉप्टर द्वारा )प्रस्थान कर सायं 5:20 पर गौलापार स्टेडियम हैलीपैड काठगोदाम, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री वहां 38वें राष्ट्रीय खेल -2025 के समापन समारोह की तैयारी की समीक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं 5:45 से 38 वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अंतर्गत उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य प्रस्तावित फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का अवलोकन करेंगे। रात्रि विश्राम वह काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में करेंगे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान