Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर
लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, दो अधिकारी लाइन हाजिर (प्रतीकात्मक फोटो)
विवेचनाओं के पर्यवेक्षण और पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एसएसपी ने की कार्रवाई
रुद्रपुर, 11 जुलाई 2026। ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही और दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर एसएसपी ने आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और पैगा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
समीक्षा में पाया गया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम राठौड़ द्वारा कोतवाली में पंजीकृत विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही थी। इसके साथ ही पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण में अनावश्यक देरी तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद विवेचनाओं में शिथिलता बरते जाने की बात सामने आई।
पुलिस कार्यों में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
वहीं, पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह के स्तर पर भी पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में देरी और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पुलिस कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही, पीड़ितों की शिकायतों के प्रति असंवेदनशीलता और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


