मुख्यमंत्री धामी का चंपावत दौरा: कैलाश मानसरोवर यात्रियों से संवाद और छात्रों से करेंगे बातचीत
Champawat News- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी का आगमन टनकपुर के पर्यटक आवास गृह (TRC) में प्रातः 8:25 बजे होगा।
मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 8:30 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा दल के सदस्यों से संवाद करेंगे। इसके बाद, सुबह 9:10 बजे वह जनपद चंपावत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे और उनसे विद्यालयों में निर्मित खेल सुविधाओं के उपयोग पर बातचीत करेंगे।
सुबह 9:20 बजे, मुख्यमंत्री कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री श्री धामी 9:30 बजे पर्यटक आवास गृह टीआरसी टनकपुर से खटीमा, उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


