Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्राः अतिथि देवो भवः के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्राः अतिथि देवो भवः के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू

Mohan Chandra Joshi February 19, 2026
ख़बर शेयर करें -

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि, धनाभाव नहीं बनेगा बाधा, विभाग बताए जरूरत, जिला प्रशासन करेगा गेप फंडिंग-डीएम

ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा, मोबाइल टीमें भी रहेगी तैनात,

होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर होंगे सार्वजनिक, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ और समग्र सूचना,

डीएम के निर्देश, यात्री सुविधा केंद्र हो सुसज्जित, शटल सेवा के साथ होल्डिंग एरिया में रहे सभी आधुनिक सुविधाएं,

चारधाम यात्रा में मेडिकल सुविधाओं पर फोकस, टेस्टिंग किट और एंबुलेंस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

वाहनों की फिटनेस अनिवार्य, ग्रीन कार्ड के साथ परिवहन विभाग करेगा यात्रा वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था,

यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने 15 अप्रैल तक समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए आदेश

यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी, डीएम ने दिए नोडल व सेक्टर अधिकारी तैनात करने के निर्देश

प्रशासन की प्रतिबद्वताः श्रद्वालुओं के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा-डीएम

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटा जिला प्रशासन।

Dehradun News- मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में यात्रा से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति हमारी सेवा भावना का अवसर है। ताकि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा का सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में धनाभाव के कारण किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी विभाग को अतिरिक्त बजट की आवश्यकता हो तो वह तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को 15 अप्रैल तक यात्रा से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ऋषिकेश एवं विकासनगर क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग, यात्रियों की ठहरने की क्षमता, पंजीकरण व्यवस्था, सड़क, पेयजल, परिवहन, भोजन, शौचालय एवं स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। सड़कों पर डायवर्जन स्थलों एवं कियोस्क प्वाइंट्स पर सुगम यातायात संचालन तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा एवं ट्रांजिट कैंपों में श्रद्धालुओं के भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी हेतु नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी एवं वालंटियर तैनात करने को कहा, जिससे यात्रियों को सुरक्षा एवं मार्गदर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

पंजीकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऋषिकेश में 30 तथा विकासनगर में 20 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इन काउंटरों पर प्रशिक्षित ऑपरेटर, पर्याप्त स्टाफ, सुदृढ़ नेटवर्क व्यवस्था एवं 24 घंटे संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोबाइल पंजीकरण टीमें भी तैनात करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित सुविधा उपलब्ध हो सके। डीएम ने कहा कि ऑफलाइन पंजीकरण हेतु भी पुख्ता प्रबंध किए जाए। काउंटरों पर क्यू मैनेजमेंट, शेड निर्माण एवं यात्रियों को बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा हेतु होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थल, प्रमुख चौक-चौराहों एवं यात्रा मार्गों पर होटल, धर्मशाला, आश्रमों के दूरभाष नंबर, हेल्पलाइन एवं कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाए। प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रसारित करने की व्यवस्था करें। रात्रि विश्राम हेतु समय से होटल एवं पार्किंग स्थलों का अधिग्रहण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, आईडीपीएल, कटापत्थर, हरबर्टपुर, नया गांव आदि होल्डिंग एरिया में जर्मन हैंगर स्थापित करने के साथ सभी स्थलों पर मेडिकल चेकअप, भोजन, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि भोजन व्यवस्था में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाए तथा आकस्मिक स्थिति में पूर्ति विभाग का सहयोग लिया जाएगा। फूड पैकेट की पृथक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में वाहनों का अधिग्रहण करने, वाहनों की फिटनेस जांच कर ग्रीन कार्ड जारी करने तथा ट्रिप कार्ड जनरेशन की वैकल्पिक (मैनुअल) व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों के आवागमन हेतु होल्डिंग एरिया तक शटल सेवा भी संचालित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस एवं टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श (हेल्थ एडवाइजरी) जारी करने के निर्देश दिए। चिकित्सा सुविधाओं हेतु आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यात्रा मार्ग पर डिवाइडर, पैराफिट, प्रकाश व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के सुदृढ़ प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पार्किंग, होल्डिंग एरिया, चेकपोस्ट एवं यात्रा मार्गों पर टीटीएसपी, वाटर एटीएम, टैंकर आदि के माध्यम से शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा विद्युत विभाग को सभी प्रमुख स्थलों पर निर्बाध एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभागों ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर विभागीय की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी जया बलूनी, एडीएम (वि.रा) केके मिश्रा, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम योगेश मेहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित नगर निगम, लोनिवि, परिवहन, जिला पूर्ति एवं यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

  • बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,645)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,527)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,007)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,325)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू