Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा: रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की आमद के बीच सीएम धामी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा: रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की आमद के बीच सीएम धामी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव और मानसून की चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 2, 2026
चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मानसून अवधि में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस।

देहरादून, 02 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर ट्रकों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को केवल रात्रिकाल में ही अनुमति दी जाए तथा दिन के समय ऐसे वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी धाम अथवा पड़ाव पर निर्धारित क्षमता से अधिक भीड़ होने की स्थिति में नीचे स्थित होल्डिंग एरिया एवं प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए चरणबद्ध व्यवस्था अपनाते हुए यात्रियों को आगे भेजा जाए, जिससे धामों में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका या ठहराया जा रहा है, वहां पार्किंग, भोजन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं को केवल रोका न जाए, बल्कि उन्हें इसके कारण, संभावित प्रतीक्षा अवधि तथा आगे की व्यवस्थाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस, प्रशासन एवं यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में सूचना के अभाव का सामना नहीं करना चाहिए। इसके लिए सार्वजनिक सूचना प्रणाली , एलईडी डिस्प्ले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप चौनल एवं एफएम रेडियो के माध्यम से लगातार अद्यतन सूचनाएं प्रसारित की जाएं। मार्ग अवरोध, मौसम में बदलाव, यातायात जाम अथवा दर्शन में विलंब जैसी परिस्थितियों की जानकारी भी समय रहते यात्रियों तक पहुंचाई जाए, जिससे भ्रम एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का प्रथम चरण प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक संचालित हुआ है। अब यात्रा दूसरे और अधिक चुनौतीपूर्ण चरण में प्रवेश कर रही है, जहां मानसून एवं प्रतिकूल मौसम प्रमुख चुनौती होंगे। ऐसे में यात्रा प्रबंधन को और अधिक सतर्कता, नियंत्रण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं से प्राप्त फीडबैक, शिकायतों एवं सुझावों की दैनिक समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी, पोकलैंड मशीनें, सैटेलाइट फोन, एम्बुलेंस एवं राहत-बचाव उपकरणों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति अथवा मार्ग अवरोध की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर संचालित होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में रेट लिस्ट का अनिवार्य प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग कर गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने चारों धामों एवं पैदल यात्रा मार्गों पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने पैदल मार्गों पर पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था एवं उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा हेतु राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी तत्काल समन्वय स्थापित कर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शेड स्थापित करने तथा वर्षा एवं धूप से बचाव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

गत वर्ष के मुकाबले 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

चार धाम यात्रा में इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरुआती 44 दिनों की तुलना करने पर, पता चलता है कि इस बार यात्रा में गत वर्ष के मुकाबले 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गत वर्ष की यात्रा के शुरुआती 44 दिनों में लगभग 26 लाख 34 हजार तीर्थयात्री पहुंचे थे जबकि इस बार यात्रा के शुरुआती 44 दिनों में यह आंकड़ा 29 लाख 85 हजार के पार पहुंच गया है। यदि हम धामों का अलग अलग आंकड़ा देखें तो गत वर्ष के मुकाबले इस बार सभी धामों में पिछली बार से अधिक यात्री पहुंचे हैं।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भरत चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिला, उत्तराखण्ड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनय शंकर पाण्डेय, रणवीर सिंह चौहान, विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी तथा वर्चुअल माध्यम से विधायक सुरेश चौहान, आशा नौटियाल, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप एवं संबंधित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Badrinath #Chardham2026 #CharDhamYatra #Devbhoomi #Gangotri #Kedarnath #MonsoonAlert #Pilgrimage #PushkarSinghDhami #Tourism #TravelManagement #Uttarakhand #UttarakhandNews #Yamunotri

Related Stories

सीसीटीवी की मदद से ऑटो में छूटा नकदी और कीमती सामान बरामद करती नैनीताल पुलिस Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
मोटाहल्दू में प्रेसवार्ता के दौरान बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे पर जानकारी देते भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय के पास अवैध वसूली और फर्जी दस्तावेज मामले में एसटीएफ की कार्रवाई। Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
बनबसा सैन्य स्टेशन में आयोजित सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी। Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी Almora News: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर होगा अल्मोड़ा का क्रीड़ा मैदान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर होगा अल्मोड़ा का क्रीड़ा मैदान

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सीसीटीवी की मदद से ऑटो में छूटा नकदी और कीमती सामान बरामद करती नैनीताल पुलिस Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान

  • शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार

  • मोटाहल्दू में प्रेसवार्ता के दौरान बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे पर जानकारी देते भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी

  • रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय के पास अवैध वसूली और फर्जी दस्तावेज मामले में एसटीएफ की कार्रवाई। Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

  • बनबसा सैन्य स्टेशन में आयोजित सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी। Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (656)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,302)
  • उधमसिंह नगर (1,380)
  • क्राइम (3,631)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,032)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (800)
  • देहरादून (11,602)
  • नैनीताल (6,739)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,262)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (419)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (548)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (973)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा