Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

चमोली के देवाल क्षेत्र में शव लेकर गांव लौट रहे परिवार की ईको वैन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।
Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम।

चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गहरी खाई में गिरे वाहन के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीम।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में उपचार के दौरान हुई थी परिजन की मौत, अंतिम संस्कार के लिए गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

चमोली, 30 मई 2026। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चमोली जिले के देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के समीप शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार अपने मृत परिजन का शव देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर लौट रहा था।
500 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह के पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे। वहीं बलबीर सिंह स्वयं अपने अन्य परिजनों के साथ एक ईको वैन में देहरादून से ग्राम बांक लौट रहे थे। ल्वाणी गांव के जंगल क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में छह लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ईको वैन में कुल छह लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों के परिजन ग्राम बांक के निवासी बताए जा रहे हैं।
शव लेकर गांव लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय भजन सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन पार्थिव शरीर को गांव लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्यों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। एक ही परिवार पर दुखों का यह दोहरा पहाड़ टूटने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
चालक को झपकी आने की आशंका
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक का नियंत्रण खोने के बाद वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस, DDRF और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दो घायलों की हालत गंभीर
थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल उपचाराधीन हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है।
विधायक ने की बेहतर उपचार की मांग
क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुबह ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चमोली से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि गंभीर घायलों को जल्द से जल्द एयर एम्बुलेंस के जरिए हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की जा रही है ताकि उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

हादसे में दंपती और बेटे की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल
दुर्घटना में ग्राम बांक निवासी बलबीर सिंह (52 वर्ष), उनकी पत्नी शांति देवी (48 वर्ष) और पुत्र आंशु बिष्ट (18 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार कविता देवी (32 वर्ष), मयंक सिंह (8 वर्ष) और रोशनी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल


क्षेत्र में शोक की लहर
एक ओर परिवार अपने दिवंगत सदस्य का अंतिम संस्कार करने गांव लौट रहा था, वहीं रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद ग्राम बांक सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Breaking News Uttarakhand Chamoli Accident Chamoli News Chamoli Road Accident Chamoli Today News Chamoli Tragedy DDRF Rescue Deval Accident Deval News Lohajung Road Accident SDRF Rescue Uttarakhand Accident Uttarakhand hindi news Uttarakhand News

Related Stories

खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

  • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

  • देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,750)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,367)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,167)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित