चमोली: डीएम ने लिया जोशीमठ भू- धंसाव का जायजा , घर घर जाकर जाना प्रभावित लोगों का हाल
चमोली। जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने आज जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रविवार को मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। प्रभावितों के साथ दुःख दर्द बांटते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दरार वाले भवनों में रहना असुरक्षित है। जिन भवनों में दरारें आ गई है उनको खाली किया जाए। प्रशासन द्वारा होटल, होम-स्टे एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्थाएं की गई है। यहां पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। जो लोग किराए पर जाना चाहते है उन लोगों को 4 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से 6 महीने तक सरकार देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में असुरक्षित भवनों में ना रहें।
जोशीमठ में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को ड्राई राशन किट और कुक्ड फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत शिविरों में लोगों के रहने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रशासन की पूरी टीम प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहयोग पहुंचाने में जुटा है।
निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


