उत्तराखंड

नैनीताल में लगातार बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं, जबकि बारिश से करीब दो दर्जन ग्रामीण सड़कें प्रभावित हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई हैं।... Read More
खेल महाकुम्भ-2026’ के तहत ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को गांव और न्याय पंचायत स्तर से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने का बड़ा मंच बनेगी। इस वर्ष विजेता खिलाड़ियों को करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रतियोगिताएं 1 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित होंगी।... Read More
अल्मोड़ा में लगातार बारिश के बीच धार की तूनी में पुरानी दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और दोनों शव बरामद किए। इससे पहले वडयूड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे जिले में बारिश और आपदा से जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या पांच हो गई है।... Read More
सर्किट हाउस और स्टेडियम समेत कई विकास कार्यों की घोषणा, पार्क के विस्तारीकरण के साथ पर्यावरण और विकास में संतुलन पर जोर उधम सिंह नगर,1... Read More
साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच त्वरित सूचना-साझाकरण और बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने होल्ड धनराशि की बहाली, बैंक शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट्स की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।... Read More
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया।... Read More
उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय क्षमताओं के बेहतर उपयोग पर बैठक में जोर दिया गया। हॉर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर, फिशरीज, हनी प्रोडक्शन, कौशल विकास, डिजिटल हेल्थ और एरोमा सेक्टर के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष व वनाग्नि जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।... Read More
अल्मोड़ा के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बीच मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। सड़क पर मलबा आने के कारण SDRF टीम को करीब तीन किलोमीटर पैदल घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा। टीम ने स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों शव बरामद किए।... Read More
प्रेमनगर क्षेत्र में तेज बरसाती बहाव के बीच क्रेटा कार के बहने का हादसा बेहद गंभीर रहा। SDRF ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घायल युवती को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हल्द्वानी में 152 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट तथा आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच प्रदेश में 78 सड़कें बंद हैं और देहरादून के धौलास क्षेत्र में नुन नदी के तेज बहाव से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ... Read More