Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार

खेल महाकुम्भ-2026’ के तहत ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को गांव और न्याय पंचायत स्तर से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने का बड़ा मंच बनेगी। इस वर्ष विजेता खिलाड़ियों को करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रतियोगिताएं 1 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित होंगी।
Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
सीएम धामी ने चम्पावत में खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 के शुभारम्भ पर दीप प्रज्वलित किया

सीएम धामी ने चम्पावत में दीप प्रज्वलित कर खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ किया

ख़बर शेयर करें -

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी से सीधे मिलेगी पुरस्कार राशि

चम्पावत, 1 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। खिलाड़ियों द्वारा योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश की प्रतिभाओं को गांव की मिट्टी से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि उचित मंच और संसाधनों के अभाव में प्रदेश की कोई भी प्रतिभाशाली खेल प्रतिभा पीछे न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेल अनुशासन सिखाते हैं, आत्मविश्वास जगाते हैं, संघर्ष करना सिखाते हैं और गिरकर फिर उठने का साहस देते हैं। खेल स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत चरित्र और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार खेलों को उत्तराखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का महत्वपूर्ण आधार मानकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में खेल महाकुम्भ की शुरुआत प्रदेश के गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। आज खेल महाकुम्भ अपने दसवें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। पिछले वर्ष 2 लाख 20 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग किया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष और अधिक संख्या में बच्चे एवं युवा इसमें प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुम्भ को और अधिक व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है। न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर विधानसभा, संसदीय एवं राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सरकार का उद्देश्य गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष लगभग 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों के परिश्रम, प्रतिभा और उनके सपनों का सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खेल महाकुम्भ के मंच से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सोच में व्यापक बदलाव आया है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों ने देश के गांवों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलने से भारत वैश्विक खेल मंच पर निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य की नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। साथ ही 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास निधि के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों एवं क्रीड़ा छात्रावासों में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवास, भोजन, खेल उपकरण, खेल किट, शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैंपियन की तैयारी बचपन से ही शुरू होती है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, ताकि छोटी उम्र से ही उनकी खेल प्रतिभा को सही दिशा और प्रोत्साहन मिल सके।

उन्होंने कहा कि 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से मासिक छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना की स्थिति में बीमा संबंधी व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के लिए मजबूत एवं आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। हाल ही में हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ किया गया है। इसके साथ ही खटीमा में आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक जनपद-एक खेल’ के माध्यम से विभिन्न खेल विधाओं और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक जनपद की अपनी विशिष्ट खेल पहचान विकसित हो और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत, लगन, अनुशासन और निष्ठा के साथ मैदान में उतरें तथा अपने खेल के जुनून को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘खेल महाकुम्भ-2026’ उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर उत्तराखंड को देश में ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने का हमारा ‘विकल्प रहित संकल्प’ अवश्य सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को पूर्ण समर्पण एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के खेल जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआती सीढ़ी हैं। यहां से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न स्तरों से आगे बढ़ते हुए राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास के साथ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत 01 से 10 सितम्बर तक न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं, 11 से 20 सितम्बर तक विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी, 21 से 30 सितम्बर तक सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी तथा 10 से 30 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं के साथ महिला ओपन एवं दिव्यांगजन महिला-पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को भी विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द सिंह अधिकारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, दायित्वधारी, अधिकारी, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Champawat #ChampionshipTrophy #CMDhami #KhelMahakumbh2026 #UttarakhadNews #UttarakhandSports

Related Stories

haldwani-train-cancellation-fog-winter-2026.jpg Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को मंजूरी दी। Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • haldwani-train-cancellation-fog-winter-2026.jpg Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें

  • देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

  • नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

  • : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,796)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,396)
  • नैनीताल (6,602)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी