बनबसा में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। टनकपुर में आईएसबीटी और शारदा कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि धाम तक स्थायी प्रकाश व्यवस्था, रोपवे व हेलीपैड जैसी परियोजनाओं को क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने जनसहभागिता और प्रबुद्धजनों के सुझावों को महत्वपूर्ण बताया।... Read More
जनपद
बनबसा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, नशामुक्ति, खेल और विज्ञान-तकनीक जैसे विषयों पर सरकार की योजनाओं और संकल्पों को सामने रखा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य में युवा आयोग का गठन किया जा रहा है, जबकि नकल विरोधी सख्त कानून के बाद 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां मिली हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, समाजसेवा, पर्यावरण और स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर पुलिसिंग की मैनपावर बढ़ाने और बैंकिंग विशेषज्ञों को व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया। मानव एवं बाल तस्करी के मामलों में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई, लापता बच्चों व बालिकाओं के लिए डेडिकेटेड टीम और मजबूत रेस्क्यू मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग, इन्वेस्टीगेशन किट उपलब्ध कराने, e-FIR के विश्लेषण और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया।... Read More
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला 200 मीटर महत्वपूर्ण पुल अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। मानसून के कारण कुछ व्यवधान के बावजूद अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य करीब एक सप्ताह में पूरा होने का अनुमान है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार से पुल की लोड टेस्टिंग शुरू होगी। अंतिम निर्माण कार्य और आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण पूरे होने के बाद ही पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा कांड, मसूरी गोलीकांड और रामपुर तिराहा कांड को उत्तराखंड के इतिहास के काले अध्याय बताते हुए शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,500, पूर्णतः शय्याग्रस्त दिव्यांग आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 की गई है। 7 दिन जेल गए या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 तथा अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 की गई है।... Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ संख्या 122 का निरीक्षण किया। बूथ पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और 151 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं होना चाहिए।... Read More
देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन ने सुनवाई और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में जारी नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को शेष मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निस्तारण करने और अभिलेखों के सत्यापन के साथ पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने फोकस बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय कर विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग का आकलन करने और उसी अनुरूप युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, फार्मा और फ्लोरीकल्चर जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।... Read More
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। नगर निगम के सभी 100 वार्डों में 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी नियमित भ्रमण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विनिर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर कार्रवाई की निगरानी करेंगे। अभियान के साथ स्वच्छता और जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है।... Read More
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों पर प्रशासन का रुख सख्त नजर आया। अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बिन्हार क्षेत्र में भू-सर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग पर एसडीएम विकासनगर को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों की सुनवाई केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उनका धरातल पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।... Read More



Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप
Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी