नैनीताल

लालकुआं में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों की आवाजाही को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी के बीच शुरू हुआ विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। एसडीएम की मौजूदगी में एसपी सिटी, सीओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद दो दिनों से जारी धरना और कार्यबहिष्कार वापस ले लिया गया। एस्मा प्रकरण का भी निस्तारण हो गया। अब नगर पंचायत की नागरिक सुविधाओं का नियमित संचालन बहाल होने की उम्मीद है।... Read More
लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के समर्थन में पर्यावरण मित्रों के उतरने से आंदोलन तेज हो गया है। कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देकर कोतवाली प्रभारी के स्थानांतरण तक सफाई सहित नगर पंचायत के समस्त कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया है। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने और सफाई व्यवस्था ठप होने से आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत पहुंचकर अधिकारियों के साथ वार्ता की और सफाई व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।... Read More
नैनीताल के कैंची धाम मार्ग पर निगलाट के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। बरेली से दर्शन के लिए आ रहे पांच लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।... Read More
लालकुआं में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के संचालन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के बीच विवाद गहरा गया। अध्यक्ष ने समर्थकों और पूर्व सैनिकों के साथ कोतवाली परिसर में धरना दिया। देर शाम प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण और निष्पक्ष जांच की मांग पूरी होने तक नगर पंचायत में कार्य बहिष्कार के साथ सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था बंद रखने का ऐलान किया।... Read More
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से B-GESIC के 10 और AVIL के 25 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।... Read More
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय के औचक निरीक्षण में हल्द्वानी विकासखंड कार्यालय में पांच कर्मचारी अनुपस्थित और सात कर्मचारी स्वीकृत अवकाश के बिना गैरहाजिर मिले। कुल 12 कर्मचारियों के मामले में स्पष्टीकरण मांगने और जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित दिन का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए गए। वहीं, भीमताल विकासखंड कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजने की बात कही गई।... Read More
हल्द्वानी की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी छात्रा नंदिनी ने Himalayan Twacha ब्रांड के माध्यम से हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सामग्री से हस्तनिर्मित साबुन तैयार करने का उद्यम शुरू किया है। बुरांश, सी-बकथॉर्न, नीम और एलोवेरा जैसे स्थानीय उत्पादों को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सरस मेले सहित विभिन्न आयोजनों में स्टॉल मिलने से उनके उत्पादों को बाजार और नए ग्राहक मिल रहे हैं।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 58 वर्षीय विमला देवी का शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला अकेले रहती थीं, जबकि उनके बच्चे बाहर रहते हैं। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।... Read More
हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में घुसकर गार्ड से मारपीट करने और कॉपर वायर लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पॉलीकैब कॉपर वायर के दो बॉक्स और करीब छह किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है। मामले में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।... Read More
नैनीताल के चीना पीक जंगल क्षेत्र से 6 नवंबर की शाम लापता हुए अर्णव कुमार सिंह की तलाश लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों की मदद से दुर्गम जंगलों में सघन कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी देने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।... Read More