हल्द्वानी – शहर के इस डाक्टर के खिलाफ मुकदमा , छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का आरोप
Haldwani News : हल्द्वानी शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक निजी अस्पताल के मालिक डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पैथलॉजी लैब संचालिका ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता शहर में पैथलॉजी लैब संचालन करती है। वह अक्सर डॉ. शर्मा के अस्पताल में मरीजों के ब्लड सेंपल लेने जाती थी। महिला का आरोप है कि बीते 6 जून को डॉ. शर्मा नशे में रात 10 बजे उसके घर पहुँच गए। उसने डॉ. को वापस जाने को कहा तो विरोध करने लगे। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह 22 जून को अपना बकाया भुगतान लेने को डॉक्टर के चैम्बर में गई तो डॉक्टर ने अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास किया।
सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा है। इस मामले में डॉक्टर का पक्ष जानने की कोशिश की गई। उनका नंबर बन्द था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


