Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
रोजगार मेले में सुरक्षा जवान भर्ती प्रक्रिया।

अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों की भर्ती को लेकर रोजगार मेले शुरू।

ख़बर शेयर करें -

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद ₹30 हजार तक वेतन

अल्मोड़ा। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार को लेकर अच्छी खबर है । जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती मेलों का आयोजन किया जाएगा।ज्योतिष परामर्श

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 9वीं या 10वीं पास तथा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और सुपरवाइजर के लिए 170 सेंटीमीटर तय की गई है। वहीं अभ्यर्थियों का वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है।

भर्ती प्रक्रिया के लिए 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जो केवल चयनित अभ्यर्थियों से शिविर के दौरान लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा जवान पद के लिए एक माह का प्रशिक्षण होगा, जिसके लिए 10,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए दो माह का प्रशिक्षण होगा और 40,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क लिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में भोजन, आवास और वर्दी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे।

भर्ती मेलों का कार्यक्रम–

01 से 02 जुलाई : विकासखंड सभागार हवालबाग
03 से 04 जुलाई : विकासखंड सभागार ताकुला
06 से 07 जुलाई : विकासखंड सभागार धौलादेवी
08 से 09 जुलाई : विकासखंड सभागार भैसियाछाना
10 एवं 13 जुलाई : विकासखंड सभागार लमगड़ा
14 से 15 जुलाई : विकासखंड सभागार ताड़ीखेत
17 से 18 जुलाई : विकासखंड सभागार द्वाराहाट
20 से 21 जुलाई : विकासखंड सभागार चौखुटिया
22 से 23 जुलाई : विकासखंड सभागार भिकियासैंण
24 से 25 जुलाई : विकासखंड सभागार स्याल्दे
27 से 28 जुलाई : विकासखंड सभागार सल्ट

जिला विकास अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर भर्ती मेले में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

चंपावत जिले में 300 पदों पर होगी सुरक्षा जवानों की भर्ती , देखें पूरी डिटेल
चंपावत: प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप जनपद चम्पावत में युवाओं को मिल रहा सुनहरा अवसर ,इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक-स्तरीय विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

जिसमें देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस०एस०सी०आई० सिक्योरिटी (एस०आई०एस० इण्डिया लिमिटेड), देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों (Security Guards) की सीधी भर्ती के लिए ब्लॉक-स्तरीय विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आर० के० पंत ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान के कुल 300 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं की सुगमता के लिए ये शिविर प्रत्येक विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री पंत ने बताया कि भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन न्यूनतम 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क ₹350 (तीन सौ पचास रुपये मात्र) निर्धारित है, जो कि केवल चयनित होने वाले अभ्यर्थियों से ही शिविर के दौरान लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के अनिवार्य प्रशिक्षण हेतु ‘एस०आई०एस० ट्रेनिंग एकेडमी, देहरादून’ भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात जवानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान व अन्य सुविधाएं देय होंगी।

भर्ती शिविरों का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा:
19 एवं 20 जून 2026 को खण्ड विकास कार्यालय बाराकोट में

22 एवं 23 जून को खण्ड विकास कार्यालय, पाटी में

24 एवं 25 जून 2026 को खण्ड विकास कार्यालय, लोहाघाट में तथा 27 एवं 29 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री पंत ने जनपद के समस्त इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #800Vacancy #Almora #Champawat #CMDhami #Employment #EmploymentNews #RojgarMela #SecurityGuardBharti #Uttarakhand #UttarakhandJobs #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

  • हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,506)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,247)
  • नैनीताल (6,537)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी