Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Budget 2023: CM धामी ने बजट को बताया शानदार , सर्वस्पर्शी व समावेशी , देखें बजट के खास बिंदु
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Budget 2023: CM धामी ने बजट को बताया शानदार , सर्वस्पर्शी व समावेशी , देखें बजट के खास बिंदु

Mohan Chandra Joshi February 1, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केंद्र सरकार ने आज बजट पेश किया हैं ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक करार दिया हैं सीएम के अनुसार मोदी सरकार ने इस बजट को माध्य्म वर्ग को समर्पित किया हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी ने प्रधानमन्त्री जी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है। समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को समर्पित ये बजट, अमृत काल के विजन को बताता है। यह अमृत काल का पहला बजट है। इस बजट में किसान, मध्य वर्ग, महिला से लेकर समाज के सभी वर्गो के विकास की रूपरेखा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट 2023-24 देश के समावेशी विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाला है। बजट में खाद्य और पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित रखते हुए अगले 1 वर्ष तक सभी प्राथमिकता वाले परिवारों को मुफ्त अनाज की आपूर्ति का निर्णय अत्यन्त सराहनीय है। बजट में राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया गया है। ये केंद्र की टीम इंडिया की भावना को बताता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सहायता मिलेगी। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। इससे देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य के किसानों, बागवानों, पशुपालको और मत्स्य पालकों को भी लाभ मिलेगा।

सीएम धामी ने कहा कि जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएम पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा। राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार किया जाएगा। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन का महत्त्व बहुत अधिक है। निश्चित रूप बजट में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही पहल प्रदेश में पर्यटन विकास में काफी सहायक सिद्ध होगी। वाइब्रेंट विलेज के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास पर फोकस किया जायेगा। इससे राज्य के सीमावर्ती गांवों को भी लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में नया टैक्स स्लैब लाया गया है। इससे मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा को काफी राहत मिलेगी। आयकर छूट का दायरा बढ़ाया गया। यह बजट हमारे वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए भी खास रहा है। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी। महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की गई है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। बजट में जहां गरीबों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं, उद्यमियों किसानों, शिल्पकारों, वरिष्ठ नागरिकों सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, वही इकोनॉमी की मजबूती और रक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुल मिलाकर कहा जाए तो यह बजट सच्चे मायनों में अमृत काल का बजट है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग का बजट है। आशा ही नही, पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखण्ड राज्य तथा प्रदेशवासी बजट से पूर्णतः लाभान्वित होंगे।

केंद्रीय बजट के खास बिंदु-//

7 लाख तक सालाना कमाने वालो को कोई कर नहीं देना होगाः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4% है: वित्त मंत्री

वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी: सीतारमण

महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगाः वित्त मंत्री
740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 सालों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी: वित्त मंत्री

ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा: वित्त मंत्री

मुफ्त राशन योजना एक वर्ष जारी रहेगी,जनवरी 2024 तक जारी रहेगी,योजना पर 2 लाख करोड़ खर्च -वित्तमंत्री

पीएम विश्वकर्मा कौशल विकास सम्मान योजना- युवाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा, इस योजना के माध्यम से एमएसएमई चैन से जोड़ा जाएगा

कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा,कृषि निधि योजना शुरू की जाएगी, किसानों के लिए विशेष फंड की योजना,AAF योजना लाया जाएगा

बागवानी योजना के लिए 2200 करोड़

20 लाख करोड़ तक बढ़ाया जाएगा कृषि ऋण,11 करोड़ छोटे किसानों को ध्यान

भारतीय मिलेट्स संस्थान का गठन किया जाएगा

मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना लाया जाएगा

चिकित्सा क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा,देश मे ICMR लैब्स की संख्या बढ़ाई जाएगी,2047 तक एनीमिया उन्मूलन का लक्ष्य

फार्मा सेक्टर में नई योजनाएं लाई जाएगी

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का होगा गठन

शहरों में नालों की सफाई की योजना, अब मैनहोल में नही उतरेंगे सफाईकर्मी

आदिवासियों के लिए विशेष स्कूल खोले जाएंगे,

पीएम आवास योजना का फंड बढ़ाया जाएगा,79 हजार करोड़ खर्च,66% फंड बढ़ाया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

गरीबो की जमानत का पैसा सरकार देगी,गरीबो के लिए जेल की जमानत सरकार देगी

एकलव्य स्कूलों में 38 हजार नए शिक्षको की नियुक्ति होगी,टीचर्स ट्रेनिंग के लिए सेंटर्स खोले जाएंगे

किसानों को एक साल तक लोन में छूट,लोन में छूट जारी रहेगी

कर्नाटक में सूखे के लिए 5300 करोड़
रेलवे की नई योजनाओं के लिए 75000 करोड़ का फंड,रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट
[01/02, 13:38] My Official No: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सदस्यता में दोगुनी वृद्धि, जो अब 27 करोड़ है, से यह परिलक्षित होता है कि अब अर्थव्यवस्था बहुत अधिक औपचारिक हो गई है

बजट में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा

कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी

50 नए एयरपोर्ट और हैलीपेड को बनाया जाएगा

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ का आवंटन किया

शहरी संरचना विकास निधि का स्थापना होगा

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 33 फीसदी खर्च बढ़ाया जाएगा

ट्राइबल मिशन के लिए 15 हजार करोड़

राष्ट्रीय डाटा नीति लाई जाएगी

केवाईसी की प्रक्रिया आसान होगी

विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि PBTG बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं दी जा सके। अगले 3 साल में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ उपलब्ध कराए जाएंगे

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष स्थापित किया जाएगा।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। दुनिया ने भारत की उपलब्धियों की सराहना की है। महामारी के दौरान कोर्इ भी भूखा नहीं रहा। जी-20 की अध्यक्षता ने दुनिया में भारत की भूमिका को मजबूत करने का मौका है।

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण-

सभी अंत्योदय और प्राथमिकता परिवारों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

हमने महत्वपूर्ण सुधारों के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। EPFO की सदस्यता दोगुनी से भी अधिक बढ़ कर 27 करोड़ हुई है।

“प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से भी अधिक बढ़ कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। वहीं इस बीच भारत की अर्थव्यवस्था 10 से बढ़ कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।,,

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

-11.7 करोड़ शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत अभियान के तहत
– 9.6 करोड़ LPG एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए
– 47.8 पीएम जन-धन खाते खोले गए।

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण

बजट की सात प्राथमिकतायें-
(1)समावेशी विकास
(2)आखिरी पायदान पर खड़े लोगों तक पुहंचाना
(3)इंफ्रास्ट्रक्चर और विनेश
(4)क्षमता को उजागर करना
(5)हरित विकास
(6)युवा शक्ति
(7)फाइनेंशियल सेक्टर

प्रौद्योगिकी संचालित व ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आर्थिक एजेंडा तीन बिंदुओं पर केंद्रित है:

(1)अवसरों को सुविधाजनक बनाना

(2)रोजगार सृजन को मजबूत गति देना

(3)व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना

हरित विकास के लिए कई सारे कार्यक्रम चलाए गए हैं

देश में पर्यटन के विकास हेतु सार्वजनिक-निजी भागीदारी

अमृतकाल के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जन भागीदारी ‘सबका साथ-सबका विकास’ पर जोर –श्रीमती निर्मला सीतारमण

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान के माध्यम से परंपरागत कलाकारों और कारीगरों के लिए आत्मनिर्भर भारत के साथ सहयोग और प्रशिक्षण-श्रीमती निर्मला सीतारमण

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सदस्यता में दोगुनी वृद्धि, जो अब 27 करोड़ है, से यह परिलक्षित होता है कि अब अर्थव्यवस्था बहुत अधिक औपचारिक हो गई है-श्रीमती निर्मला सीतारमण

UPI के माध्यम से 2022 में 126 लाख करोड़ रुपये के 7,400 डिजिटल भुगतान हुए-श्रीमती निर्मला सीतारमण

सभी अंत्योदय और प्राथमिकता परिवारों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।-श्रीमती निर्मला सीतारमण

हमने महत्वपूर्ण सुधारों के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। EPFO की सदस्यता दोगुनी से भी अधिक बढ़ कर 27 करोड़ हुई है।-श्रीमती निर्मला सीतारमण

“प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से भी अधिक बढ़ कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। वहीं इस बीच भारत की अर्थव्यवस्था 10 से बढ़ कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।,,-श्रीमती निर्मला सीतारमण

-11.7 करोड़ शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत अभियान के तहत -श्रीमती निर्मला सीतारमण

– 9.6 करोड़ LPG एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए-श्रीमती निर्मला सीतारमण

– 47.8 पीएम जन-धन खाते खोले गए।-श्रीमती निर्मला सीतारमण

बजट की 7 प्राथमिकताएं ,,

उन्होंने कहा कि इस बार बजट के मुख्य सात लक्ष्य हैं, जिन्हें सप्तर्षि कहा गया है. 1. समावेशी विकास, 2. वंचितों को वरीयता, 3. बुनियादी ढांचे और निवेश, 4. क्षमता विस्तार 5. हरित विकास, 6. युवा शक्ति, 7. वित्तीय क्षेत्र

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Budget Budget 2023: CM धामी ने बजट को बताया शानदार Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देखें बजट के खास बिंदु देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड सर्वस्पर्शी व समावेशी सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड के जंगल में भालू की मौजूदगी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
हल्द्वानी रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दो घायल होने की दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का शासनादेश। Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
जिलाधिकारी अंशुल सिंह अल्मोड़ा में नगर क्षेत्र की पार्किंग और सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त करते हुए। भगवान राम के आदर्श देते हैं एकता और सद्भाव का संदेश : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

भगवान राम के आदर्श देते हैं एकता और सद्भाव का संदेश : सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के जंगल में भालू की मौजूदगी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

  • हल्द्वानी रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दो घायल होने की दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का शासनादेश। Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

  • बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह अल्मोड़ा में नगर क्षेत्र की पार्किंग और सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,990)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,579)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,480)
  • नैनीताल (6,646)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (319)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश