श्रीलंका टापू पहुंचे भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी-Nainital News
ग्रामीणों की समस्याएं सुनी , निराकरण का दिया आश्वासन
Nainital News (लालकुआं)। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी बिंदुखत्ता के दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी पार्टी पदाधिकारी के साथ गौला नदी को पार कर श्रीलंका टापू पहुंचे , इस दौरान उन्होंने बरसात के सीजन में तमाम समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों के दुख दर्द को जाना और उनकी समस्याएं सुनी। श्री कोश्यारी ने इस दौरान ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या को गंभीरता के साथ निराकरण का आश्वासन दिया।
साथ ही सर्पदंश पीड़ित महिला पूजा देवी और उनके परिवार से मिले और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
तत्पश्चात वापसी में कुछ दिन पूर्व दिवंगत हुई भागीरथी देवी उम्र 103 वर्ष के परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मेहता, भाजपा नेता बॉबी संभल, कमल जोशी, सौरभ चुफाल, रोहन चौधरी, किशोर नेगी, चंचल सिंह धामी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


