Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मुद्दा: ग्रामीणों का बड़ा कदम, 4–6 मई को खुली चर्चा; सरकार-प्रशासन आमंत्रित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मुद्दा: ग्रामीणों का बड़ा कदम, 4–6 मई को खुली चर्चा; सरकार-प्रशासन आमंत्रित

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 4 से 6 मई तक ‘जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है, जिसमें सरकार और प्रशासन को खुली चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है।
Mohan Chandra Joshi April 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार’ कार्यक्रम के जरिए सरकार और प्रशासन को आमने-सामने संवाद का न्योता

मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित भाजपा प्रदेश व जिला अध्यक्ष को भेजा गया आमंत्रण पत्र, अधिकारियों को भी चर्चा में शामिल होने का न्योता


लालकुआं, 20 अप्रैल 2026: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की लंबित प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितता और भ्रम के बीच ग्रामीणों ने अब खुली चर्चा का रास्ता अपनाया है। इसी क्रम में 4 से 6 मई 2026 तक ‘जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पारदर्शी संवाद की पहल की जाएगी।
इस संबंध में भाजपा मंडल बिंदुखत्ता के अध्यक्ष नवीन पपोला के माध्यम से मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को आमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों से भी वनाधिकार कानून के तहत बिंदुखत्ता के राजस्व ग्राम दावे पर खुली चर्चा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिंदुखत्ता के लोग पीढ़ियों से वनाश्रित हैं और वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम बनने की पात्रता रखते हैं। 19 जून 2024 को जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन करीब 16 माह बाद 17 अक्टूबर 2025 को यह पत्रावली यह कहते हुए लौटा दी गई कि निर्णय का अधिकार डीएलसी के पास ही है। इसके बाद 11 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी नैनीताल ने अधिसूचना जारी करने के बजाय दावे के पुनः परीक्षण के आदेश दे दिए, जिससे मामला फिर लंबित हो गया।
वर्तमान में शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अलग-अलग बयानों से क्षेत्र में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मामला अन्य स्तर पर भेजा गया, तो भविष्य में प्रतिकूल परिणाम सामने आ सकते हैं।
वनाधिकार समिति द्वारा राज्य निगरानी समिति को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम से बिंदुखत्ता को अलग रखे जाने से भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं पहल कर इस कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया है। शिष्टमंडल के सदस्य उमेश भट्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार और प्रशासन के जिम्मेदार लोग इस चर्चा में शामिल नहीं होते हैं, तो इसे इस रूप में देखा जाएगा कि सरकार बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के प्रति गंभीर नहीं है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस पहल को सकारात्मक रूप में स्वीकार करेगी और वर्षों से लंबित इस मुद्दे का समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
इस शिष्टमंडल में उमेश भट्ट, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक रंजीत गड़िया, दीपक नेगी, किरन डालाकोटी, संध्या डालाकोटी, अर्जुन नाथ, बसंत पांडेय, बलवंत बिष्ट, बलवंत सम्मल, सचिन तिवारी, मोहनी मेहता, नवीन जोशी, भुवन शर्मा, भूपेश जोशी, कुंवर सिंह पवार और मीना कपिल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, बजरंग सेतु और हिलान्स भोजनालय का लिया जायजा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Haldwani Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

  • नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

  • राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,317)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,636)
  • नैनीताल (6,277)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,012)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली