Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ, 49 टीमें कर रहीं प्रतिभाग।
Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत।

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत।

ख़बर शेयर करें -

डीएसए मैदान में शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और 49 टीमों की भागीदारी के साथ शुरू हुआ राष्ट्रीय हॉकी महाकुंभ, उद्घाटन मैच में रुद्रपुर–आगरा की भिड़ंत

नैनीताल, 04 जून 2026: पर्यटन नगरी नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में गुरुवार को 100 वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया।
उन्होंने फीता काटकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद पर शॉट लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता शुभारंभ से पूर्व तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से डीएसए मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नैनीताल का गौरव बढ़ाने वाले ओलंपियन राजेंद्र रावत तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित शाह को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन में सम्मानपूर्वक लाया गया।
माल रोड से गुजरती इस आकर्षक शोभायात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस बैंड, पारंपरिक छोलिया नृत्य दल, महिला समूहों एवं सांस्कृतिक टीमों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रंग-बिरंगी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे नगर को खेल एवं उत्सव के वातावरण में सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा बड़े मंचों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित

उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों,छोलिया दल द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों व आगन्तुकों का स्वागत करते हुए डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के 100 वें संस्करण में देश के विभिन्न राज्यों से 49 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हॉकी खेल को प्रोत्साहित करना तथा युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रुद्रपुर और आगरा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेल पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #उत्तराखंडखेल #ऑलइंडियाट्रेड्सकप #डीएसएमैदान #दीपकरावत #नैनीताल #स्पोर्ट्सन्यूज #हॉकी

Related Stories

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन राशि हस्तांतरण करते हुए। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी 3-बी गार्डन के शुभारम्भ पर पौधारोपण करते हुए। देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन का शुभारम्भ, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन का शुभारम्भ, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

  • राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

  • बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,316)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (353)
  • चंपावत (946)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,636)
  • नैनीताल (6,277)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,012)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा