नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
नैनीताल में बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की।
पर्वतीय जनपद में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आपदा प्रबंधन पर रहा विशेष जोर
नैनीताल, 04 जून 2026: गुरुवार को जिलाधिकारी बागेश्वर अपूर्वा पांडेय ने कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद बागेश्वर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की अद्यतन प्रगति से मंडलायुक्त को अवगत कराया। चर्चा में जनपद की प्रमुख परियोजनाओं, सड़क एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने, योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने और फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जैसे पर्वतीय जनपद में आपदा प्रबंधन, आजीविका संवर्धन एवं पर्यटन आधारित विकास पर विशेष फोकस आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


