Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: ज्वेलरी की दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा , चार शातिर चोर गिरफ्तार , लाखों के गहने बरामद. video
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: ज्वेलरी की दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा , चार शातिर चोर गिरफ्तार , लाखों के गहने बरामद. video

Mohan Chandra Joshi January 4, 2026
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News- शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी की वारदात का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार अभियुक्तों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चम्पावत) से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना, चांदी और नकदी सहित लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नवनीत शर्मा ने 21 दिसंबर 2025 को थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर उनकी दुकान से 20–25 किलो चांदी, 300–400 ग्राम सोने के आभूषण तथा 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (UP31 AU 5867) संदिग्ध रूप से नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला

लगातार सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने 4 जनवरी 2026 की सुबह नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा क्षेत्र से चारों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में नेपाल, मुंबई और झारखंड के रहने वाले शातिर चोर शामिल हैं, जिनमें से एक गैंग लीडर भी है।

जांच में सामने आया कि चोरों ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर पूरी प्लानिंग की थी। गिरोह के सदस्यों ने चोरी करने के लिए ज्वेलर्स की दुकान के बगल वाली दुकान को किराये पर लिया था। किरायेदार बनकर उन्होंने कई दिनों तक रेकी की और फिर दीवार काटकर ज्वेलरी शोरूम में दाखिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 54 ग्राम सोना (कीमत करीब 6.50 लाख रुपये) और 7.245 किलो चांदी (कीमत करीब 15.50 लाख रुपये) के आभूषण बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

पूछताछ में गिरोह के सरगना के खिलाफ रांची और सूरत में चोरी के मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी विभिन्न राज्यों से जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी का विवरण-

1- अभियुक्त बसंत खत्री पुत्र चंद्र खत्री निवासी ग्राम दैइजी थाना दैइजी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल के पास से सफेद रंग के कागज में लिपटे पीली धातु के तीन कान के झुमके व तीन कानफुल ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम

2- अभियुक्त तनवीर अहमद पुत्र अकबर कुरैशी निवासी गुलबर्गा कुरला ईस्ट थाना चुनाभट्टी मुंबई से एक सफेद भूरे रंग के चौकदार रुमाल में दो पीली धातु के कंगन ।

३- अभियुक्त इमरान शेख पुत्र मजबूर शेख निवासी अजुल टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के कब्जे से एक सफेद धातु की ब्रिक ।

4- अभियुक्त मकसूद शेख पुत्र अकबर से एक निवासी अमानत डियारा पोस्ट पियारपुर थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के पास से एक सफेद कागज में लिप्त तीन पीली धातु के झुमके व एक सफेद धातु का सिक्का। (गैंग लीडर)

इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें ₹2,500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest news Haldwani Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
: देहरादून में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर धरना दे रहे प्रभावितों से वार्ता करते जिला प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधि। Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

  • उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

  • : देहरादून में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर धरना दे रहे प्रभावितों से वार्ता करते जिला प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधि। Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,786)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,548)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,390)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक