Big News: केंद्रीय कैबिनेट ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को दी मंजूरी , सीएम धामी ने जताया आभार
- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार का जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लखवाङ बहुद्देशीय परियोजना की स्वीकृति दिये जाने पर प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महत्व की परियोजना जल्द पूरी होगी। वर्षों से लम्बित परियोजना पर प्रधानमन्त्री जी की इच्छा शक्ति से राष्ट्र हित में निर्णय लिया गया है। 90 प्रतिशत केन्द्रीय वित्त पोषण की इस परियोजना से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान राज्य लाभान्वित होंगे।
इससे इन राज्यों को जलापूर्ति होगी। परियोजना के जल घटक का लाभ 6 राज्यों को मिलेगा तथा विद्युत घटक का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। जलघटक का 90% केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान सहायता के रूप में दिया जाएगा।
- इसे भी पढ़ें—
- • धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन के परीक्षण हेतु केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिये निर्देश।
- • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
- • मुख्यमंत्री ने जताया रेल मंत्री का आभार।
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन के परीक्षण कराने के लिए रेल मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन के लिए अनुरोध किया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन का शीघ्र परीक्षण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिये रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें