Big News: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पहुंचीं उत्तराखंड , सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। वह यहां से हेलीकाप्टर से हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय जाएंगी और सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। दोपहर देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी।
तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को सोमवार को 11 बजे से संबोधित करेंगी। शाम साढ़े पांच बजे नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। मंगलवार सुबह कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी और अपराह्न तीन बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भी शामिल होंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



