Big News: उत्तराखंड में अब इस दिन रहेगा दिवाली सार्वजनिक अवकाश , देखें आदेश
देहरादून (बड़ी खबर)। उत्तराखंड सरकार ने दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश को लेकर संशोधित आदेश जारी कर दिया है।
अब दिवाली का अवकाश 31 अक्टूबर वृहस्पतिवार को रहेगा। जबकि 1 नवंबर को सभी कार्यालय यथावत खुले रहेंगे।
उत्तराखंड प्रदेश में 31 अक्टूबर को रहेगा दिवाली का सार्वजनिक अवकाश
देखें आदेश

उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा0)/2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) में संशोधन करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 01 नवम्बर, 2024 को कार्यालय यथावत् खुले रहेंगें।
उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत रहेंगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


