Big News: महिला जेई के साथ छेड़छाड का आरोपी जिला विकास अधिकारी गिरफ्तार ,भेजा जेल
उत्तरकाशी। जनपद के पुरोला ब्लॉक में कार्यरत एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने जिला विकास अधिकारी पर तबादले पर चर्चा के बहाने गेस्ट हाऊस बुलाकर उसका यौन शोषण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की तहरीर पर डीडीओ के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब समाचार यह है कि पुलिस ने इस मामले में क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, और न्यायालय के आदेश पर उसे सात दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि महिला ने तहरीर में आरोप लगाया था कि जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी-विमल कुमार उसे पुरोला बाजार में गत 23 अगस्त की शाम को मिले। उन्होंने उससे कहा कि वह अपने तबादले संबंधी मामले पर उससे लोनिवि गेस्ट हाउस में आकर मिले। इस पर अगले दिन सुबह 9 बजे वह डीडीओ से मिलने गेस्ट हाउस जा पहुंची।
जिला विकास अधिकारी ने उसके वहां पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद बीडीओ को जाने को कह दिया। इसके बाद वह उससे बोला, ”तुम हमेशा रोती रहती हो, मुझे एक लाख रुपए वेतन मिलता है, तुम मेरे साथ रह सकती हो।” ऐसा कहने के बाद डीडीओ ने उसका हाथ पकड़ लिया, और विरोध करने के बावजूद उसका हाथ खींचा और गाल पर चूमने का प्रयास किया। साथ ही जबरन उसके साथ यौन शोषण करने का प्रयास करने लगा। वह किसी प्रकार अपनी इज्जत बचाकर वहां से भाग आई।
इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से विकृति का शिकार हो गई है, तथा डरी रहती है। उसे भय है कि आरोपित आगे भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है। इसलिए उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला कर्मी की तहरीर पर आरोपित डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन