Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: उत्तराखंड में देहरादून रिंग रोड समेत इन बड़ी परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: उत्तराखंड में देहरादून रिंग रोड समेत इन बड़ी परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi August 8, 2022
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय जनरल वी के सिंह, सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय मे अवर सचिव श्री अमित घोष, उत्तराखण्ड शासन में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु सहित केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने
उत्तराखण्ड की लाईफ लाईन कही जाने वाली ऑल वेदर रोड सड़क परियोजना के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 889 किमी. लम्बी एवं लगभग 12 हजार करोड की लागत से निर्मित की जा रही चार धाम सडक परियोजना में मंत्रालय द्वारा 53 कार्यों में से वर्तमान तक 41 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। वर्तमान तक 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 22 कार्यों में कार्य गतिमान है।

केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि ऑल वेदर सडक परियोजना का कार्य में किसी प्रकार की देरी उचित नहीं होगी तथा आम जनमानस के आवागमन हेतु उक्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा

मुख्यमंत्रीश्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने देहरादून शहर को अत्यधिक यातायात एवं भीड़ से मुक्त कराने के लिए देहरादून रिंग रोड़ के निर्माण की फिजिबिल्टी सर्वे किये जाने की स्वीकृति दी। साथ ही हाईवे के साथ लगे लगभग 1100 एकड़ भूमि पर लाजिस्टिक पार्क / फल एवं शब्जी पार्क और आढ़त बाजार के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया कि राज्य सरकार द्वारा उक्त प्रयोजन हेतु भूमि उपलब्ध कराने पर निर्माण पर आने वाले समस्त धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इस कार्य से देहरादून शहर में जाम / अव्यवस्थित आवागमन से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कुमाऊँ और गढ़वाल के मध्य दूरी एवं समय कम करने के लिए नजीबाबाद- अफजलगढ़ बाई पास (लम्बाई 42.50 किमी०) की स्वीकृति प्रदान की गयी। बाई पास बनने से कुमाऊँ गढवाल के बीच की दूरी 20 किमी0 कम हो जायेगी तथा आवागमन में 45 मिनट की बचत होगी।

मझौला से खटीमा चार लेन सडक मार्ग की भी स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त मार्ग के निर्माण से उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत एवं बरेली हेतु भारी वाहनों एवं आम जनमानस का आवागमन सुलभ एवं आरामदायक होगा। इसके अतिरिक्त सितारगंज से टनकरपुर मोटर मार्ग को भी चार लेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई। मार्ग निर्माण से जनपद चम्पावत एवं पिथौरागढ आवागमन करने में काफी समय की बचत के साथ साथ मार्ग सुविधाजनक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

पिथौरागढ से अस्कोट मोटर मार्ग (लगभग 47 किमी) भी ऑल वेदर परियोजना की तरह स्वीकृत किये जाने पर सहमति बनी। यह मार्ग बी०आर०ओ० द्वारा निर्मित किया जायेगा।

राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में अधिग्रहित भूमि से ऊपर व नीचे यदि मार्ग निर्माण से भवनों एवं अन्य संरचनाओं में क्षति होती है तो उक्त क्षति की प्रतिपूर्ति भी भारत सरकार द्वारा किये जाने के लिये मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री द्वारा सहमति दी गई। इससे समस्त हिमालयी राज्यों को लाभ प्राप्त होगा।

बैठक में अप्रैल 2023 में देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किये जाने पर भी सहमति प्रदान की गयी। उक्त सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त टनल मार्गों का निर्माण किये जाने पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श होगा। इस सेमिनार में देश एवं विदेश के लगभग एक हजार लोग प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: उत्तराखंड में देहरादून रिंग रोड समेत इन बड़ी परियोजनाओं की मिली स्वीकृति Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और 29-30 अक्टूबर को तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
t: गैरसैंण विधानसभा भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म के आरोप के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
पौड़ी के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास खाई में गिरी ईको वैन Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश किए जाने की तैयारी Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और 29-30 अक्टूबर को तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट

  • t: गैरसैंण विधानसभा भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

  • रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म के आरोप के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस

  • पौड़ी के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास खाई में गिरी ईको वैन Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल

  • गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश किए जाने की तैयारी Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • देहरादून

    Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,914)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,571)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (461)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (762)
  • देहरादून (11,446)
  • नैनीताल (6,630)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश