जम्मू- कश्मीर में बड़ा आंतकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत ..33 घायल
आतंकवादियों ने की श्रद्धालुओं से भरी बस में फायरिंग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से बड़े आंतकी हमले की खबर सामने आ रही है यहां शिवखोड़ी तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक यात्री बस पर रविवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की। हमले के बाद बस खाई में गिर गई है, जिसके चलते 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की टीम मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिवखोड़ी तीर्थस्थल जा रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिर गई है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। रियासी के डीसी विशेष महाजन ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में घात लगाकर बस पर हमला किया। इस दौरान तीर्थयात्री दर्शन कर लौट रहे थे, तभी आंकवादियों ने बस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे बस दुर्घटना का शिकार हुई और खाई में जा गिरी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव अभियान जारी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं, घटनास्थल से कई गोलियां बरामद भी की गई है।
रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि गोलीबारी के कारण चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। इस घटना में 33 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि सभी तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के थे अभी उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हमले में शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा: शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और डीजीपी से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर मृतकों के परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही