Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Bageshwar: कपकोट बीडीसी की बैठक में उठे सड़क , स्वास्थ्य , पेयजल समेत यह बुनियादी मुद्दे – Video
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: कपकोट बीडीसी की बैठक में उठे सड़क , स्वास्थ्य , पेयजल समेत यह बुनियादी मुद्दे – Video

Mohan Chandra Joshi December 27, 2022
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। ब्लॉक सभागार कपकोट में बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे सदस्यों द्वारा कृषि, उद्यान, सड़क, मुआवजा, अवैध खनन, स्वास्थ, पेयजल, खाधान्न सहित पर्यटन से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सदन का सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए मार्यादित भाषा में अपनी बात रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों से सदन में उठी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करने को कहा। भारत की अधिकांश जनसंख्या आज भी गांवों में बसती है, इसलिए ग्रामीणों क्षेत्रों का सतत एवं समेकित विकास सरकार की प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए अपने क्षेत्र का समग्र विकास करें। गांवों में रोजगार सृजन के साथ ही स्वास्थ सुविधाओं में वृद्धि करें, साथ ही इनोवेटिव कार्यो को बढावा दें, ताकि पलायन रूक सकें व रिवर्स पलायन हो सके। उन्होंने अधिकारियों से सदन में पंजीकृत समस्याओं के निराकरण की सूचना शिकायतकर्ता व जनप्रतिनिधियों को अवश्य देने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढिया ने सभी से क्षेत्र के विकास में सहभागी अपने की अपील करते हुए कहा कि सरकार हमेश जनता के साथ है, सभी का सर्वागीण विकास सरकार का लक्ष्य है। आम जनता की समस्याओं को दूर कैसे किया जाए इस पर हम सब को सोचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास में सहयोग के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मजबूत करने के साथ ही विकास कार्यो को धरातल पर उतारना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार की मंशा को साकार करते हुए जनता के कार्यो को प्राथमिकता से करने को कहा। जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने फलोत्पादन के साथ ही मशरूम व फूलों की खेती पर भी उद्यान विभाग को विशेष ध्यान दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यो में पैनी नजर बनाए रखने को भी कहा। विधायक ने आपदा के कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश सडक महकमे के अधिकारियों को दिए। उन्होंने आगणन प्रस्ताव के साथ ही मुआवजा प्रस्ताव शीघ्र बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए फसल बीमा अनिवार्य रूप से 31 दिसंबर तक करने का अनुरोध किया साथ ही केसीसी बनाने को भी कहा, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं आदि के संबंध में जनप्रतिनिधियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

बीडीसी में क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट ने पंजीकृत काश्तकारों को प्राथमिकता के आधार पर पांवर वीडर देने की मांग की तो ग्राम प्रधान सुमेटी प्रकाश सिंह ने कई किसानों की किसान सम्मान निधि न आने की शिकायत की। उपस्थित सदस्यों द्वारा गत बीडीसी बैठक में उद्यान विभाग से संबंधित उठी समस्याओं की जानकारी चाही गयी, जिस पर उद्यान अधिकारी ने बताया कि 35 पॉलीहाउस खनन क्षेत्रों में लगने है, 100 से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र पॉलीहाउस वितरण किए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कीवी, मशरूम व सब्जी उत्पादन पर बढावा दिया जा रहा है, जिसमें कपकोट क्षेत्र के काश्तकार शामिल है। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, वैबकॉस सहित ब्रिडकुल की सडकों से संबंधित शिकायतों पर सडक महकमे के अधिकारियों को सडकों के सुधारीकरण कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। सदस्यों द्वारा शामा-लीती-गोगिना मोटर मार्ग में हो रहें डामकरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गुणवत्ता में सुधार की मांग की, जिस पर विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों द्वारा धरमघर-माजखेत रिजर्व वन में अवैध खनन की शिकायत पर विधायक ने उपजिलाधिकारी काण्डा कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सदस्य जिला पंचायत हरीश ऐठानी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बाहरी सामाचार पत्रों में विज्ञापन निकालकर चेहतों को कार्य देने की शिकायत की, वहीं सदस्यों द्वारा प्रा0स्वा0केंद्र पोथिंग तक 500मीटर सडक मार्ग बनाने की मांग पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों ने कोविड दौरान सक्रियता से कार्य करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का सुझाव सदन में रखा, ताकि उनका मनोबल बढ सके।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने समस्त अधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से समस्याओ का निस्तारण करें, जिससे लोंगो को मुख्यालय के चक्कटर नहीं काटने पडेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है, उन शिकायतों का समय से निराकरण करें। साथ ही उन्होंने कहा बैठक मे जो भी निर्देश दिए गए है, उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन-जिन विभागों में जो योजनाएं संचालित है, उनकी जानकारी लोंगो तक पहुंचाए तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति किसी कार्यालय में समस्या संबंधित पत्र देता है तो उसे अनिवार्य रिसीविग दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने विभागों को आपसी समन्वय व बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा, ताकि स्थानीय लोंगो को सभी विभागीय योजनाओं को लाभ मिल सकें व उनकी आर्थिकी मजबूत हो सकें। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने व क्षेत्र में जन समस्यायें सुनने तथा उनके निराकरण करने तथा जो समस्यायें उनके स्तर की नहीं है उन्हें उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाना भी सुनिश्चित करेंगे।

बीडीसी बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चामू सिंह, खिला देवी, दीपा देवी, प्रवीण सिंह कोरंगा, अर्जुन भट्ट, निर्मला देवी, भगवत प्रसाद, तारा देवी, हीरा सिंह, ग्राम प्रधान मालती देवी, कुवंर सिंह दानू, राजेन्द्र सिंह, पुष्पा दानू, सोनू दानू, मुन्नी देवी, भूपाल सिंह, मोतिमा देवी, गीता देवी सहित जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी मोनिका, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0हरीश पोखरिया, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, अधि0अभि0 जल संस्थान सीएस देवडी, लोनिवि आरपी उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन जीएम डीआईसी जीपी दुर्गापाल तहसीलदार पूजा शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar bageshwar News Bageshwar: कपकोट बीडीसी की बैठक में उठे सड़क Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पेयजल समेत यह बुनियादी मुद्दे - Video बागेश्वर ब्रेकिंग लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड स्वास्थ्य

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून