Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर – जिलाधिकारी ने ली मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक ,दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर – जिलाधिकारी ने ली मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक ,दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

Bageshwar News- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी निर्माणदायी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की कुल 152 घोषणाओं में से 114 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 38 घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है। इन परियोजनाओं की प्रक्रिया शासन, जिला और विभागीय स्तर पर जारी है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, खेल, युवा कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण निर्माण सहित अन्य विभागों से सीएम घोषणाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, उनका कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। वहीं, जिन योजनाओं की डीपीआर अभी तक नहीं बनी है, उन्हें तत्काल शासन को भेजा जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने उन विकास योजनाओं की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डीएम भटगांई ने सड़कों के वन भूमि हस्तांतरण मामलों की नियमित निगरानी रखने और उनके निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समरेखण विवाद के कारण लंबित निर्माण कार्यों के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से विवादों को शीघ्र सुलझाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर परीक्षण भी कराया जाना चाहिए। धीमी प्रगति वाले कार्यों में भौतिक प्रगति लाने के निर्देश देते हुए, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जो भी कार्य हों, उनका उचित फोटोग्राफ के साथ डॉक्यूमेंटेशन हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी योजना जिला स्तर पर लंबित न रहे, और अन्य स्तरों पर लंबित मामलों पर नियमित फॉलोअप लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन कार्यों में तकनीकी एजेंसी के माध्यम से सर्वे किया जाना है, उनके लिए समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की सख्त हिदायत भी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीईओ जीएस सौन, ईई लोनोवि संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, सिंचाई केके जोशी सहित संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

डीएम की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न


बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने अभियोजन, पुलिस, खनन, परिवहन, आबकारी, विस्थापन और राजस्व वसूली सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट व प्रभावी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व और नगरीय निकाय अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलीथीन उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका बागेश्वर की तर्ज पर नगर पंचायत गरुड़ व कपकोट में भी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित करने को कहा गया। निकायों को वसूली बढ़ाने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सत्यापन और अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध समाधान और रिट याचिकाओं से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाने की हिदायत दी गई। तहसील स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में चस्पा करने के निर्देश दिए और संग्रह अमीलों द्वारा वसूली बढ़ाने तथा उपजिलाधिकारी द्वारा नियमित निगरानी करने को कहा।परिवहन विभाग को नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाए। खाद्य आपूर्ति विभाग को होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर घरेलू सिलेंडरों के उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य कर विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष संग्रह में बढ़ोतरी करने और खाद्य सुरक्षा विभाग को उपजिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिए गए ताकि खाद्य पदार्थों में मिलावट न हो। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अवैध शराब की बिक्री होने पर ठोस कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्त कर इसमें प्रभावी कदम उठाने को कहा। श्रम विभाग को श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए।
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत विभागीय सूचनाओं का सक्रिय निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इससे जन विश्वास बढ़ेगा और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने अधिकारियों से सेवा भावना, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। तहसील स्तर पर अदालतों की नियमितता और लंबित वादों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर जारी होने वाले प्रमाणपत्र निश्चित समयावधि के अंतर्गत जारी किए जाएं और कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को ‘जीरो पेंडेंसी’ कार्य प्रणाली को अपनी आदत में लाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, राजस्व पुलिस प्रकरण, स्टांप व निबंधन, खनन, ऑडिट आपत्तियां, पेंशन मामले, शिकायत प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा, अभियोजन अधिकारी शीमा भेतवाल, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ पाठक, जीबी उपाध्याय, एआरटीओ अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पटल सहायक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ और येलो अलर्ट की मौसम जानकारी Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते अभ्यर्थी Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ और येलो अलर्ट की मौसम जानकारी Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट

  • 5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते अभ्यर्थी Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

  • हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,656)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,528)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,009)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,329)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत