Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Baba Tarsem Murder Case: बाबा तरसेम सिंह हत्या के चार साजिशकर्ता गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Baba Tarsem Murder Case: बाबा तरसेम सिंह हत्या के चार साजिशकर्ता गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi April 4, 2024
ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Udham Singh Nagar News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने नानकमत्ता हत्याकांड के मामले में महत्वपूर्ण अपडेट दिए हैं। उधमसिंह नगर जिले में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो शूटर्स सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बाबा की हत्या करने के एवज में शूटरों से 10 लाख रुपए की डील की थी, जिसमें से शूटर साढ़े 6 लाख रुपए ले गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में पता चला है कि इन गिरफ्तार चार आरोपियों ने मुख्य साजिशकर्ताओं की सहायता की थी। हत्याकांड की साजिश यूपी के शाहजहांपुर में रची गई थी। यहां तक कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर षड्यंत्रकारियों के पास शहाजहांपुर भी गए थे। शूटरों की पहचान सर्वजीत सिंह (निवासी तरनतारण, पंजाब) और अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा (निवासी नगली फतेहगढ़, चूड़ियां रोड, थाना कम्मो, जिला अमृतसर पंजाब) के रूप में हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में दिलबाग सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, सतनाम सिंह, परगट सिंह और हरविंद्र सिंह उर्फ पिंदी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। साजिशकर्ताओं में बाबा तरसेन का करीब अमनदीप सिंह उर्फ काला भी शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 मार्च को थाना नानकमत्ता पर सूचना प्राप्त हुई की डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने द्वारा गोली मार दी गयी है। जिस पर थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा मौका मुयायना किया गया तो जानकारी हुई कि डेरा कर सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह प्रातः डेरे के बरामदे में कुर्सी में बैठे थे कि समय करीब 06: 17 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिसमें से पीछे बैठे व्यक्ति के द्वारा अपने पास ली हुई राइफल से बाबा तरसेम सिंह पर दो फायर करे और मौके से मोटरसाइकिल में फरार हो गए गोली लगने से बाबा तरसेम सिंह वही मौके पर घायल होकर गिर गए जिनको उनके सेवादारों द्वारा उपचार हेतु तुरंत पंचरत्न अस्पताल नानक मत्ता ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया जिस पर सेवादारों द्वारा बाबा तरसेम सिंह को स्वास्तिक अस्पताल खटीमा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।

यह भी पढ़ें 👉  M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर एवं पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज व जनपद के अलग-अलग थानों के थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों तथा फील्ड यूनिट जनपद उधम सिंह नगर , विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम , एसओजी टीम एवं एसटीएफ कुमायूं रेंज उत्तराखंड आदि द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

जिनको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे हेतु निर्देश दिए गए एवं घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा 11 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम को घटना के खुलासे हेतु अलग-अलग कार्य आवंटित किए गए। घटना के परिपेक्ष में पुलिस उप महा निरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया। गठित टीमों को अनावरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए । घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और घटना के खुलासे हेतु स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी का गठन किया गया
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा की गई जांच के उपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना को जिन दो लोगों के द्वारा कारित किया गया है, उनमें से एक व्यक्ति की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह, निवासी तरन तारण,पंजाब,के रूप में हुई और दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सरदार, सुरेंद्र सिंह निवासी नगली फतेहगढ़,चूड़ियां रोड, थाना कम्मो, जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है । यह भी जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति 19/3/24 को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में आए हुए थे और उनके द्वारा गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की सराय में कमरा नंबर 23 में 19/3/24 से ही रुके हुए थे । सराय के उक्त कमरे को लेने से पूर्व अभियुक्त सर्वजीत सिंह के द्वारा अपनी आई डी, आधार कार्ड, नम्बर एवं मोबाइल नंबर को सराय के रजिस्टर में दर्ज किया हुआ था I सर्वजीत सिंह के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति पूर्व में कई अपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर इसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन अभियोग गम्भीर धाराओं में पंजीकृत होना पाया गया । सर्वजीत सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार वह 19/3/24 से लेकर 27/3/24 तक रामपुर/ बाजपुर/किच्छा/बरेली/शाहजहांपुर आदि में घूमता रहा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों की उचित शिनाख्त हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून


प्राप्त मैन्युअल इनपुट और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर ज्ञात हुआ कि दोनों अभियुक्त गणों के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और मोबाइल फोन दिनांक 14/3/24 को कस्बा तिलहर,थाना तिलहर,जनपद शाहजहांपुर से क्रय किए गए थे । प्राप्त मोबाइल नंबरों के आधार पर अभियुक्त गणों के पुराने नंबर प्राप्त हुए,जिनके विश्लेषण के उपरांत यह जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों अभियुक्त गण जनपद शाहजहांपुर, तहसील पुवायां के ग्राम कबीरपुर निवासी दिलबाग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह एंव बलकार सिंह,सतनाम सिंह, परगट सिंह, हरविन्द्र सिंह उर्फ़ पिंदी आदि के सम्पर्क में माह फरवरी 2024 से थे । उपरोक्त लोगों के द्वारा कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोगों के कहने पर गुरुद्वारा नानक मत्ता साहिब स्थित डेरा कार सेवा एंव तराई क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण डेरों के प्रबधन अपने वर्चस्व में लेने के आशय से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की योजना बनाई गयी थी । इस योजना के अनुसार दिलबाग सिंह और उसके साथियों ने एक सुनोयोजित तरीके से पेशेवर अपराधियों सबरजीत सिंह, अमर जीत सिंह उर्फ़ बिट्टू उपरोक्त को को अपने द्वारा निर्धारित किए गए कार्य के लिए 10 लाख रुपए में हायर किया गया और घटना से पूर्व दोनों अपराधियों को 1,60000 रुपए एडवांस के तौर में दिए गए । दोनों अपराधियों को घटना करने के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान की गई । सुनोयोजित साजिश के तहत हायर किये गये । अभियुक्त गण सबरजीत सिंह अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के द्वारा दिनांक 19/3/24 को नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब की सराय में कमरा नंबर 23 किराए पर लिया गया और 19/3/24 से लेकर दिनांक घटना तक निरंतर वहीं पर रहकर और घूम फिर कर बाबा तरसेम सिंह के प्रतिदिन के दिनचर्या की जानकारी की गई और इसके उपरांत इन दोनों के द्वारा नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के एक कर्मचारी अमनदीप सिंह उर्फ़ काला पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी बरा जगत थाना अमरिया, जिला पीलीभीत को अपने प्रभाव में लेकर व लालच देकर उसकी सहायता से 28/3/24 को बाबा तरसेम सिंह की सही-सही लोकेशन ज्ञात कर ली और उसके उपरांत सराय से निकलकर डेरा कर सेवा में जाकर बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी । सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर यह जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों अपराधी घटना कारित करने के उपरांत सीधे मुकदमा उपरोक्त के षड्यंत्रकारी दिलबाग सिंह,निवासी ग्राम कबीरपुर ,तहसील पुआयाँ जिला शाहजहांपुर के घर पर पहुंचे और वहां से उनके द्वारा दिलबाग सिंह और उसके साथियों से पूर्व में निर्धारित की गई धनराशि में से पांच लाख रूपये प्राप्त कर लिए और फिर अभियुक्त दिलबाल की सहायता से फरार हो गये । फरार शूटर सरवजीत व अमरजीत की गिरफ्तारी पर कुमायूं रेंज स्तर से 50,000 का नगद इनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश


अग्रिम विवेचना में थाना नानकमत्ता पुलिस द्वाराअभियुक्त दिलबाग सिंह पुत्र लक्षमण सिंह निवासी ग्राम कबीर पुर थाना निगोही जिला शाह जहाँ पुर,अमनदीप सिंह उर्फ़ काला पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बरा जगत थाना अमरिया जिला पीलीभीत, हरमिंदर ऊर्फ पिंदी पुत्र मलकीत सिंह निवासी रणधीर पुर थाना तिलहर जिला शाह जहाँ पुर, बलकार सिंह पुत्र दर्शदा निवासी ग्राम बाधे कंजा थाना करेली जिला पीलीभीत को विभिन्न स्थानो से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Baba Tarsem Murder Case: बाबा तरसेम सिंह हत्या के चार साजिशकर्ता गिरफ्तार Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udam Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून