Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा: आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन: डीएम
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन: डीएम

Mohan Chandra Joshi January 11, 2022
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वछ एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के अतिरिक्त चुनाव आदर्श आचार संहिता का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पन्न कराए जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा वन्दना ने कलेक्ट्रट कार्यालय सभागार में जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से निर्वाचन को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने की अपील की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पन्न कराया जाना नितांत आवश्यक है इस हेतु सभी का सहयोग आवश्यकीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना आवश्यकीय है, सभी के लिए एक समान नियम लागू रहेंगे, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही प्रचार-प्रसार व निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न करना होगा।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की चुनाओं की घोषणा के उपरांत जनपद में चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, सभी को इसका अनुपालन करते हुए प्रचार-प्रसार किया जाना है, उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे प्रत्याशी पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर सकता है, किसी भी प्रकार से धार्मिक स्थानों को प्रचार प्रसार के रूप में उपयोग में नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान भाषण व संबोधन में एक-दूसरे प्रत्याशी पर अव्यवहारिक व आपत्तिजनक टिप्पणी न करें, जिससे कि कानून व्यवस्था बिगड़ने के साथ ही चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लघन हो। उन्होंने राजनैतिक दलों से आए प्रतिनिधियों से अपील की,कि वह शीघ्रता से सार्वजनिक स्थलों में जो पूर्व में उनके दल द्वारा प्रचार सामाग्री लगाई गई है उसे शीघ्र ही हटा लें। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी किसी भी सार्वजनिक स्थानों,सरकारी परिसंपत्तियों का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु न किया जाय। सरकारी परिसंपत्तियों में जहाँ-जहाँ प्रचार-प्रसार सामाग्री चस्पा की गई है,उसे शीघ्र ही हटा लिया जाय, बाद में प्रशासन द्वारा हटाए जाने पर निर्धारित शुल्क संबंधित से लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी निजी भवन में भी प्रचार-प्रसार सामग्री बिना भवन स्वामी की सहमति के नहीं लगा सकते हैं, उसके लिए भवन स्वामी की अनुमति लेनी आवश्यकीय है।


बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सभी को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करना नितांत आवश्यकीय होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 15 जनवरी तक किसी भी प्रकार के रोड शो, रैली, नुक्कड़ सभा, कैम्पेनिंग, पद यात्रा नहीं होगी, उसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप ही प्रचार-प्रसार की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि उसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग से अगर रैली आदि की अनुमति प्राप्त होती है तो राजनैतिक पार्टी को रैली की अनुमति लेते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि रैली में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर मास्क का वितरण सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन व सेनेटाइजर की व्यवस्था भी करनी होगी। रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कोई भी रैली, नुक्कड़ सभा आदि नहीं होगी। मोबाइल के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

उन्होंने अवगत कराया कि किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार की अनुमति हेतु ऑनलाइन आवेदन सुविधा एप के माध्यम से ली जा सकती है।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशियल मीडिया में प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी कमेटी से अनुमति लेनी आवश्यकीय होगा। उन्होंने कहा कि सोशियल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण कमेटी द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है, सभी राजनैतिक दल व व्यक्ति इसमें किसी भी प्रकार की टिप्पणी, विवादास्पद बयान से बचें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत आदि के संबंध में वह निर्वाचन के टॉल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन नामांकन के दौरान अधिकतम 2 वाहन ही प्रयोग में लाए जाएंगे, जो निर्धारित स्थान तक ही जा पाएंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित दो व्यक्ति ही अंदर नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार प्रत्याशी के चुनावी खर्च की राशि में बढ़ोत्तरी की है और एक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकता है। बैठक में बताया गया कि अगर चुनावी प्रचार के दौरान शराब या रुपयों का वितरण किया गया, या कोई प्रत्याशी किसी मतदाता को प्रलोभन देने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक भाषण या बयान देने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जाना नितांत आवश्यक है कोई भी व्यक्ति विशेष संबंधित के खिलाफ तत्काल आईपीसी की धारा 125 आर पी अधिनियम कार्यवाही की जाएगी जिसमें 3 वर्ष तक की सजा है। उन्होंने सभी से कानून का अनुपालन करने की अपील की। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा अल्मोड़ा ब्रेकिंग अल्मोड़ा: आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन: डीएम उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन