अल्मोड़ा – आईएएस आकांक्षा कोंडे ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार
Amora News: जिले में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी आईएएस आकांक्षा कोंडे ने कार्यभार संभाल लिया है।
2018 बैच की आईएएस आकांक्षा कोंडे ने बीते बुधवार को अपराह्न में अल्मोड़ा जनपद की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला लिया।
श्रीमती कोण्डे इससे पूर्व महाप्रबंधक सिडकुल हरिद्वार के पद पर तैनात थी। अल्मोड़ा में श्रीमती कोंडे 24 वें नंबर की मुख्य विकास अधिकारी हैं।
इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की संभ्रांत जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा तथा जनता तथा मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


