Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल – गुलदार के आंतक पर अलर्ट , डीएम ने जारी किए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल – गुलदार के आंतक पर अलर्ट , डीएम ने जारी किए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi December 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Nainital News: नैनीताल जिले के भीमताल विकासखंड में तीन दिन के भीतर दो महिलाओं को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया है
गुलदार के हमले से महिलाओं की मौत के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए हैं। गुलदार के हमले में 2 महिलाओं की मौत के बाद जिलाधिकारी ने वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर कर दिया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश भी दिए हैं। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को जल्द से जल्द गुलदार को आदमखोर घोषित करके पकड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, वहीं पुलिस को भी इस काम में सहयोग करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिनरो निवासी पुष्पा देवी (38) पत्नी भोला दत्त शनिवार की शाम घर के पास ही खेत में चारा काट रही थी, तभी अचानक गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। वहीं तीन दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर इन्द्रा देवी पत्नी मोहन चन्द्र बेलवाल को मौत के घाट उतार दिया था। इन दो घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गुलदार का भय है।

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जारी किए गए निर्देश

प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट

परगना मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा अपने पत्र संख्या 155/र.का./2023, दिनाँक 09 दिसम्बर, 2023 के द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनाँक 09-12-2023 को सायं 04-30 बजे ग्राम पिंनरो, पट्टी पिनरो, तहसील व जिला नैनीताल में अपने घर के पास खेत पर काम करते समय श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी श्री भोला दत्त, उम्र 38 वर्ष को बाघ द्वारा हमला कर मार दिया गया है। उक्त विकास खण्ड क्षेत्र में ही दिनाँक 07-12-2023 को भी बाघ द्वारा एक महिला श्रीमती इन्द्रा देवी पत्नी श्री मोहन चन्द्र बेलवाल, निवासी मलुवाताल (कसैल तोक) को भी घर के समीप ही मार दिया था। ग्रामवासियों के द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि उक्त बाघ द्वारा दिनाँक 09-12-2023 के प्रातः भी महिलाओं पर हमला किया गया था, जिससे ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। उक्त दोनों घटनाओं के कारण आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। ग्रामवासी उक्त बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे हैं, ऐसा न होने की दशा में कानून एवम् व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो सकती है।”

नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत बाघ के आतंक की घटनायें निरन्तर बढ़ रही हैं, जिन पर नियन्त्रण / ट्रैकुलाईज/वन विभाग स्तर पर प्रभावी कार्यवाही की नितान्त आवश्यकता है। इस प्रकार की घटनायें दुःखद होने के साथ ही आम जनमानस में असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न करती है, जिस कारण कानून एवम् शांति व्यवस्था की भी स्थिति उत्पन्न होती हैं। घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वन विभाग स्तर से तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जानी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अतः क्षेत्र में पिंजरा लगवाया जाना, बाघ की सक्रियता को देखते हुए जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बाघ को आदमखोर घोषित किये जाने की कार्यवाही किया जाना, क्षेत्र में वन विभाग के कार्मिकों के अतिरिक्त टीमों की तैनाती किया जाना तथा वन विभाग स्तर से जो भी सुरक्षात्मक कार्यवाही व राहत राशि इत्यादि प्रदान की जानी है, को किया जाना सुनिश्चित करें।

उक्त घटनाओं का संज्ञान लेते हुए गम्भीरता से कार्यवाही अपेक्षित है। किसी भी दशा में विभागीय शिथिलता न बरती जाये। कानून एवम् शान्ति व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो, इस हेतु वन विभाग की अधिकाधिक टीमों का गठन करते हुए क्षेत्र में तैनात भी किया जाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी, नैनीताल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।

उप जिलाधिकारी,

नैनीताल।

उपर्युक्त विषयक प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल द्वारा अपने संलग्न पत्रांक 3236/6-28, दिनाँक 09-12-2023 के द्वारा अवगत कराया गया है कि ‘वन प्रभाग बढ़ौन रेंज अन्तर्गत ‘मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटना में दिनाँक 07 दिसम्बर, 2023 को वन्य जीव (बाघ) द्वारा एक महिला श्रीमती इन्द्रा देवी पत्नी श्री मोहन सिंह बेलवाल, पता ग्राम मलुवाताल, तोक कासल, जिला नैनीताल को मार दिया गया था, जिसके क्रम में वन प्रभाग द्वारा उक्त क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की कार्यवाही की गयी एवम् नैनीताल वन प्रभाग के अधिकतम स्टॉफ को उक्त क्षेत्र में गश्त एवम् सुरक्षात्मक कार्यों हेतु तैनात किया गया है। क्षेत्र में आज दिनाँक 09 दिसम्बर, 2023 को भी वन्य जीव (बाघ) द्वारा समय लगभग 04-30 बजे एक महिला को हमला कर मार दिया गया है। उक्त क्षेत्र में गश्ती स्टॉफ को बाघ के मल (स्कैट) के नमूने मिले है, जिसके क्रम में उच्च स्तर से अनुमति प्राप्त कर बाघ को ट्रैकुलाईज करने की कार्यवाही की जा रही है। अतः मानव-वन्य जीव की घटना को रोकने हेतु उक्त क्षेत्र में वन्य जीव (बाघ) को ट्रैकुलाईज करने के लिए एस.डी.आर.एफ./पुलिस विभाग के 40 से 50 कार्मिकों को वन विभाग की टीम के सहयोग हेतु तथा उक्त क्षेत्र के स्कूलों / प्राथमिक विद्यालयों को बाघ के पकड़े जाने तक बन्द किये जाने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला 'हिलान्स आउटलेट'
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम ने जारी किए यह अहम निर्देश देवभूमि उत्तराखंड नैनीताल - गुलदार के आंतक पर अलर्ट नैनीताल ब्रेकिंग

Related Stories

गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार के आतंक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
सड़क दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत को दर्शाया गया है। Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Kailash Mansarovar Yatra 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा , तैयारियां पूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा , तैयारियां पूरी

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

  • पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार के आतंक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत

  • सड़क दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत को दर्शाया गया है। Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

  • हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,584)
  • उधमसिंह नगर (1,287)
  • क्राइम (3,416)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (643)
  • देहरादून (10,768)
  • नैनीताल (6,341)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (309)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,042)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (884)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश