उत्तराखंड- चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुटें कार्यकर्ता: अजय भट्ट
- केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने निर्वाचन आयोग की चुनाव तिथियों के ऐलान का किया स्वागत
देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने निर्वाचन आयोग के चुनाव की तिथियों के ऐलान का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटने का आह्वान किया है।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा 5 साल में उत्तराखंड में केंद्र की मदद से किए गए ऐतिहासिक कार्यों को लेकर कार्यकर्ता गाइडलाइन के अनुरूप चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और फिर से उत्तराखंड में भाजपा सरकार को पुनर्स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाए।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि इस कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दौर में नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाते हुए चुनावी समर में भाजपा के प्रति अंत्योदय के लिए किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार कर भाजपा के पक्ष में बने हुए माहौल को जनता द्वारा दिए गए अपार समर्थन को और मजबूती देने का समय आ गया है लिहाजा कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जहां उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग तक ट्रेन और एम्स के सेटेलाइट सेंटर खोलने व लखवाड़ परियोजना विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित कई ऐतिहासिक कार्य केंद्र की मदद से हुए हैं तो वहीं राज्य सरकार ने भी भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में अपनी भूमिका निभाई है। लिहाजा समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के इस संकल्प में अब कार्यकर्ताओं को आगे आकर जुटना होगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


