Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: जनपद की नदियों के संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, नमामि गंगे कार्यों की प्रगति की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जनपद की नदियों के संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, नमामि गंगे कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi February 24, 2026
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बायो-टॉयलेट, नालों की टैपिंग व विशेष सफाई अभियान के निर्देश

Rudraprayag News- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नदियों के संरक्षण हेतु संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं विशेष रूप से नमामि गंगे के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति, नदियों की साफ-सफाई की स्थिति तथा टैप एवं अनटैप नालों की अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन नालों की टैपिंग शेष है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यात्रा मार्ग पर शौचालयों की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार डीपीआर तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

जिलाधिकारी ने आगामी केदारनाथ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा मार्ग पर बायो-टॉयलेट्स की पर्याप्त स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और नदियों के प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि यात्रा अवधि में बड़ी संख्या में बाहरी एवं नेपाली मूल के श्रमिकों के आगमन से गौरीकुंड, सीतापुर आदि क्षेत्रों में स्वच्छता की चुनौती बढ़ जाती है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन क्षेत्रों में पर्याप्त शौचालयों का निर्माण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे नदियों को दूषित होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में विशेष सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनपद में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी एवं वैज्ञानिक ढंग से संचालित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर बल दिया गया। साथ ही, जनपद में रिवर फ्रंट विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, ताकि वहां प्रतिदिन सायं काल विधिवत आरती का आयोजन किया जा सके और पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को जनपद की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का सजीव अनुभव प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

इसके अतिरिक्त गंगा ग्राम विकसित करने, नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमों के संचालन, सीवेज ट्रीटमेंट की प्रभावी व्यवस्था तथा जैव विविधता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों को समग्र रूप से प्राप्त किया जा सके। साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप जनपद की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उप वन संरक्षक रजत सुमन, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी जखोली अनिल रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
ऊधम सिंह नगर में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
Weekly Horoscope 23 to 29 November 2026, साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियां Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का स्वागत करते आयोजक मंडल के सदस्य। लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
रुद्रप्रयाग में अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरे ईको वाहन का रेस्क्यू अभियान Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी कोटाबाग के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों और बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

  • ऊधम सिंह नगर में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

  • Weekly Horoscope 23 to 29 November 2026, साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियां Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल

  • लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का स्वागत करते आयोजक मंडल के सदस्य। लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

  • रुद्रप्रयाग में अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरे ईको वाहन का रेस्क्यू अभियान Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (491)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,217)
  • उधमसिंह नगर (1,373)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,027)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,568)
  • नैनीताल (6,711)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,191)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (245)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल