Uttarakhand Crime: जीजा ने बहनोई संग मिलकर नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां मंगलौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीजा ने नाबालिक साली को हवस का शिकार बनाया इतना ही नहीं आरोपित जीजा ने अपने बहनोई से भी साली के साथ रेप कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगलोर थाना क्षेत्र की है जहां जीजा ने रिश्ते को कलंकित कर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित जीजा ने अपने बहनोई से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहला फुसला कर दिया वारदात को अंजाम
थाना पथरी के ग्राम सुभाहेडी निवासी आरोपित का कस्बा लंढौरा में ससुराल है। उसने कस्बे में ही रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी है। आरोप है कि आरोपित ने बहला-फुसलाकर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने अपने बहनोई निवासी ग्राम भारापुर भोरी बहादराबाद से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया।
पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर मंगलौर कोतवाली पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर