Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग- हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस , डीएम ने झंडारोहण कर ली परेड की सलामी
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग- हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस , डीएम ने झंडारोहण कर ली परेड की सलामी

Mohan Chandra Joshi January 26, 2023
ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। 74वॉं गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर झंडारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि जनपद धार्मिक व साहसिक पर्यटन का केन्द्र है।
जहां लाखो तीर्थ यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आते है तथा जनपद वासियों का आजीविका एवं आर्थिकी से जुड़ा हुआ है। जिसके लिए आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार एवं उनका अतिथि देवो भवः के तहत उनका स्वागत एवं सत्कार करे। ताकि जनपद की छवि बेहतर बने। उन्होने कहा कि हमें सभी को अपने प्राकृतिक सौंदर्य एवं संवर्धन के लिए नदी नालों के बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें अपने अधिकारों, कर्तव्यों, देश के प्रति समर्पण तथा देशभक्ति की याद दिलाता है। देश में सशक्त लोकतंत्र की स्थापना बनाए जाने हेतु संविधान सभा द्वारा 25 नवंबर 1949 को लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान का स्वरूप अंगीकार किया गया तथा आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। उन्होंने देश के शहीदों के बलिदान तथा संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि आज उनको श्रद्धांजलि देने का पर्व भी है। गणतंत्र के अर्थ को समझाते हुए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं कुशलता से करना है ताकि जनपद व प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो सके।


इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने उपस्थित जनमानस को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम 74वॉ गणतंत्र दिवस को मना रहे है। उन्होने कहा कि भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा को जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा यात्रा का सफल संचालन किया गया है जिसके लिए सभी अधिकारी एवं कार्मिक बधाई के पात्र है।
गणतंत्र के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं की झांकी निकाली गई जिसमें पुलिस संचार दल, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ, आपदा प्रबन्धन, डीडीआरएफ, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, पशुपालन विभाग, नगर पालिका, बाल विकास, मत्स्य, वन विभाग, डेयरी विकास, स्वजल, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर उद्यान विभाग की झांकी रही तथा द्वितीय स्थान पर डेयरी विकास तथा तृतीय स्थान आपदा प्रबंधन विभाग की झांकी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस परेड में प्रथम स्थान सशस्त्र बल के प्लाटून कमाण्डर दिनेश सिंह, द्वितीय स्थान पर एनसीसी केडिट अभिषेक तथा तृतीय स्थान भारतीय सेना बैण्ड के प्रभारी लक्ष्मण सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 अधिकारी एवं कार्मिकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करते हुए आम जनमानस की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में ई-ऑफिस के व्यवस्था शुरू कर दी गयी है तथा सभी कार्मिक अपने संबंधी पत्रावलियों का समाधान ई-ऑफिस के माध्यम से करे। उन्होने कहा जनपद के सभी कार्यालयों में माह अप्रैल से ई-ऑफिस की व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की तथा भर्ती मरीजों को फल वितरण किए। इस अवसर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन, सिविल जज श्रीमती अनामिका सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मार्तोलिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एनसीसी कैडेट, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत एवं धीरज देवराडी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा प्रातः विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर केदारनाथ धाम परिसर में आईटीबीपी के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

  • कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,050)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,024)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (912)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला