Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के 06 लाख 28 हजार किशोरों का एक सप्ताह में किया जायेगा टीकाकरण: सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश के 06 लाख 28 हजार किशोरों का एक सप्ताह में किया जायेगा टीकाकरण: सीएम

Mohan Chandra Joshi January 3, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री ने 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ।

सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स, देहरादून से किया गया शुभारम्भ।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चल रहा है कोविड टीकाकरण का महाभियान-सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स, देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष कुमारी आरना एवं कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स में रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रूपये दिये जायेंंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप ही सबको सुरक्षा का कवच मिला है। देश में कोविड की जब पहली लहर आयी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इससे बचाव के लिए अनेक अनुसंधान किये। भारत में कोविड से बचाव के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन निर्मित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कोविड टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया है। कोरोना के शुरूआती चरण में इससे बचाव के लिए सीमित संसाधन थे। कोरोना से बचाव के लिए तेजी से सभी संसाधन जुटाये गये। आज कोविड से बचाव के लिए देश के पास पर्याप्त संसाधन हैं। भारत दूसरे देशों को भी कोविड वैक्सीन एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखण्ड में भी सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्र में उपलब्ध हैं। कोरोना की वजह से अनेक लोगों के कार्य प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दी है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति यूनिट 05 किलो राशन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में भी एन.एफ.एस.ए कार्ड धारकों को 10-10 किलो गेंहू एवं चावल दिया जा रहा है, जो इस पूरे वित्तीय वर्ष में दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत की गई। इस आयु वर्ग के राज्य में बाहरी प्रदेशों से पढ़ने वाले किशोरों का टीकाकरण भी किया जायेगा। राज्य में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज का भी 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, इसे जल्द पूर्ण किया जायेगा। 10 जनवरी से फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बूस्टर डोज का अभियान भी शुरू किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक निर्णय लिये गये हैं। 800 ए.एन.एम के पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। 3000 नर्सिंग स्टाफ एवं 01 हजार वार्ड बॉय भी जल्द भर्ती किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. आशुतोष सयाना, सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स, प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीश विरमानी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश के 06 लाख 28 हजार किशोरों का एक सप्ताह में किया जायेगा टीकाकरण: सीएम मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड मौसम बादल बारिश यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
हल्द्वानी अमेजन डिलीवरी स्टोर आग दमकल रेस्क्यू हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों से जुड़ी खबर का प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक। मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड मौसम बादल बारिश यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

  • हल्द्वानी अमेजन डिलीवरी स्टोर आग दमकल रेस्क्यू हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

  • उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान

  • आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों से जुड़ी खबर का प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले

  • नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,333)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,382)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (291)
  • दुर्घटना (612)
  • देहरादून (10,643)
  • नैनीताल (6,283)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,016)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार