Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • योगी- धामी ने सुलझाया 21 साल पुराना विवाद: उत्तराखंड को अलकनंदा तो यूपी को भागीरथी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

योगी- धामी ने सुलझाया 21 साल पुराना विवाद: उत्तराखंड को अलकनंदा तो यूपी को भागीरथी

Mohan Chandra Joshi May 5, 2022
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह की चाबी सौंपी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 43.27 करोड़ रूपये की लागत के 2964 वर्ग मीटर में बने भागीरथी पर्यटक आवास गृह में 100 कक्ष, बेंक्वेट हॉल एवं 150 चौपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में संपति विवाद चल रहा था। 2017 में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद संपति बंटवारे के लिए सकारात्मक पहल हुई। नवम्बर 2021 में संपति बंटवारे से संबधित लगभग सभी मामलों का समाधान किया गया। श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अलकनन्दा पर्यटक आवास गृह उत्तराखण्ड सरकार को मिल गया है और उत्तर प्रदेश का भागीरथी पर्यटक आवास गृह बन चुका है। अलकनन्दा और भागीरथी नदी जब आपस में मिलती है, तब गंगा कहलाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर कार्य करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में हर संभव मदद दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। उत्तराखण्ड 100 करोड़ से अधिक भारतवासियों को आकर्षित कर सकता है। उत्तराखण्ड के चारधाम और मां गंगा श्रद्धालुओं को यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं। उत्तराखण्ड में स्प्रिचुअल टूरिज्म के साथ ही ईको टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। देश के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के विजन के साथ हम सबको जुडना होगा। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम संवर चुका है। श्री बद्रीनाथ एवं हरिद्वार के विकास के लिए भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के भाव एवं भावनाएं एक जैसी हैं। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड उनकी मातृभूमि भी है। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, अतिथि सत्कार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर उत्तराखण्ड को वैश्विक पहचान दिलानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण एवं अलंकनन्दा पर्यटक आवास गृह के उत्तराखण्ड को हस्तांतरित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2021 में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के मध्य परिसम्पतियों के बंटवारे को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच जो बैठक हुई थी, उसमें सभी मामलों का श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा समाधान किया गया वह सराहनीय है। उन्होंने एक बड़े भाई का फर्ज निभाया। आज भौतिक एवं आध्यात्मिक विकास से नये भारत का निर्माण हो रहा है। योगी जी आध्यात्मिक चेतना को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से प्रसार हुआ है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। बद्रीनाथ को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को हमें मिलकर पूरा करना होगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी डॉ. धन सिंह रावत, चन्दनराम दास, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह, ब्रिजेश सिंह, कपिलदेव अग्रवाल एवं संतगण मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

  • कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

  • देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

  • लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,432)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,393)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,693)
  • नैनीताल (6,300)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,026)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित