Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सरकार के 100 दिन ,मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के 5 हजार लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- सरकार के 100 दिन ,मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के 5 हजार लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबी

Mohan Chandra Joshi June 30, 2022
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने अतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) द्वारा सहायतित 771 करोड़ की रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम (रीप)का शुभारंभ किया।

दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रशिक्षित 50 लाभाथिर्यों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देहरादून जनपद के 51 लाभार्थियों को चेक एवं चाबी सौंपी। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 05 हजार लाभार्थियों को आवासों का आवंटन किया गया। मुख्यमंत्री ने अतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) द्वारा सहायतित 771 करोड़ की रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम (रीप)का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि-औद्यानिक दृष्टि पत्र-2027 एवं रेशम विभाग उत्तराखण्ड का आगामी पांच वर्षों के लिए दृष्टि पत्र का विमोचन भी किया। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रशिक्षित 50 लाभाथिर्यों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि मधुग्राम योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत में सिप्टी न्याय पंचायत एवं जनपद देहरादून में चामासारी (रायपुर) का चयन कर क्रियान्वयन किया जायेगा। सगंध पादपों के अन्तर्गत तेजपत्ता उत्पादन के सर्वांगीण विकास हेतु राजकीय उद्यान खतेड़ा चम्पावत में उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना की जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टनकपुर एवं गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृहों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य सरकार ने विकास, समर्पण एवं प्रयास के 100 दिन पूर्ण कर लिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदेश की देवतुल्य जनता की सेवा करने के लिए मुख्य सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, जन अपेक्षाओं को पूरा करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड धर्म एवं आध्यात्म के केन्द्र के साथ ही सैनिक बहुल प्रदेश भी है। सैन्य क्षेत्र में उत्तराखण्ड का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि टनकपुर एवं गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृह बनने से यहां ठहरने के लिए सैनिकों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जो भी निर्माण कार्य हों, उच्च गुणवतायुक्त हों। विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जनता से जो वायदे किये हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली ही कैबिनेट में समान नागरिक संहिता के लिए ड्राफ्ट बनाने के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 05 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा चुका है। राज्य में 01 लाख 85 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 सिलेण्डर मुफ्त दिये जाने का शासनादेश हो चुका है और इसके लिए बजट का प्राविधान भी किया जा चुका है। रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम का लक्ष्य महिलाओं की आय में दोगुनी वृद्धि कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह परियोजना प्रदेश के सभी विकासखण्डों में लागू होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को उनके आवास में आवश्यक सामग्री हेतु 05 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 09 नवम्बर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा। 2025 तक राज्य हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के समग्र विकास के दृष्टिगत आगे की योजनाओं के लिए बोधिसत्व की श्रृंखला आयोजित की गई। जिसमें हर क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिये गये हैं। सभी सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत 6 जिलों में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नया वर्क कल्चर आया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश आगे बढ़ रहा है। कोविड की वैश्विक महामारी के दौरान देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। देशवासियों को एक साल में 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य कवच दिया गया है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। एग्रीकल्चर एवं हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, भोपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, दीपेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर.राजेश कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- सरकार के 100 दिन देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के 5 हजार गरीबों को किए घर किए आंवटित मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के 5 हजार लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबी सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

  • uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

  • देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,942)
  • उधमसिंह नगर (1,307)
  • क्राइम (3,454)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,962)
  • नैनीताल (6,416)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (969)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,111)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (625)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई