श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) ने अस्पताल में बांटे मास्क- सैनिटाइजर
हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम टीम ने दिये मरीजों हेतु मास्क और सेनिटाइजर वितरण किए।
बुधवार को कनक चंद और ममता देवाल ने सुशीला तिवारी टी०बी० अस्पताल हल्द्वानी मे हैड डॉ डी०सी० पुनेरा और डॉ प्रियांक गोयल को श्री आनंद आश्रम वृद्धआश्रम की चिकित्सा हैड ममता देवाल द्वारा हस्त निर्मित मास्क और सेनिटाइजर मरीजों और स्टाफ हेतु प्रदान किये।

इससे पहले भी कनक चंद द्वारा अस्पताल में नंदन राम के साथ स्वयं मास्क और सेनिटाइजर मरीजों को वितरित किये थे।
 कनक चंद ने बताया कि वृद्धआश्रम का एक बुजुर्ग प्रेम पिछले 1 महीने से वहाँ अस्पताल में एडमिट है और इलाज चल रहा है। जिसकी तीमारदारी आश्रम सहायक नंदन राम कर रहा है।
कनक चंद द्वारा बुजुर्ग हेतु दो यूनिट ब्लड की भी व्यवस्था की गई थी। कनक चंद और मनीष चंद पिछले दो महीनों से आश्रमवासी बुजुगों को अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना महामारी की कठिन परिस्थिति में बुजुर्गो के स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु कनक चंद और मनीष चंद द्वारा अपनी विशेष सेवाएं दी गयी हैं।
लॉक डाउन के चलते आश्रम बुजुर्गो को अस्पताल लाना ले जाना दवाईयों की व्यवस्था करना भोजन सामग्री की व्यवस्था करना आश्रमवासीयों की समस्याओं को दूर करना आदि सभी कार्य कनक और मनीष चंद द्वारा स्वयं किये गए।

संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने कहा कि संस्था कोरोना से बचाव हेतु समय समय पर मास्क और सेनिटाइजर बाटती आयी है और आगे भी बाटती रहेगी।
टीम के सदस्यों द्वारा घर पर ही मास्क सिले जा रहे हैं। कनक ने कहा कि ये टीम का फर्ज है कि वह वृद्धआश्रम के सदस्यों के साथ साथ समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करे और टीम कर रही है इसके लिए टीम संकल्पित है।
 
 
 
 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



 
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          बागेश्वर: संयुक्त टीमों को नशे पर निगरानी व नियमित निरीक्षण के निर्देश
                                                                        बागेश्वर: संयुक्त टीमों को नशे पर निगरानी व नियमित निरीक्षण के निर्देश                                 चंपावत: भवन कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश, स्वच्छता पर विशेष फोकस — जिलाधिकारी मनीष कुमार
                                                                        चंपावत: भवन कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश, स्वच्छता पर विशेष फोकस — जिलाधिकारी मनीष कुमार                                 हरिद्वार: देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा
                                                                        हरिद्वार: देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा                                 देहरादून: इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजी- मुख्य सचिव
                                                                        देहरादून: इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजी- मुख्य सचिव