केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच राहत: श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था
केदारनाथ धाम में ठंड और बारिश के बीच अलाव के सहारे राहत लेते श्रद्धालु
नगर पंचायत और पुलिस की पहल, ठंड से बचाने के लिए अलाव तक पहुंचाए जा रहे तीर्थयात्री
रुद्रप्रयाग, 28 अप्रैल 2026। केदारनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड और हल्की बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।
ठंड से राहत दिलाने के लिए धाम के विभिन्न प्रमुख स्थानों और पड़ावों पर अलाव (बोनफायर) की व्यवस्था की गई है, जिससे तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है। श्रद्धालु इन अलावों के पास रुककर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
वहीं, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी बारिश और ठंड के बीच परेशान हो रहे श्रद्धालुओं को चिन्हित कर उन्हें नजदीकी अलाव वाले स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें..
प्रशासन और पुलिस का प्रयास है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनी रहे, ताकि किसी भी यात्री को ठंड या अन्य कारणों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


