रुद्रप्रयाग: डीएचएस बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश, 7 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
डीएचएस बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की समीक्षा, 1–19 आयु वर्ग के 57 हजार से अधिक बच्चों को दी जाएगी दवा
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान आगामी 07 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
टीकाकरण और समन्वय पर जोर
एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए एचपीवी टीकाकरण को लेकर शिक्षा, पंचायतीराज और बाल विकास विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है।
टीबी उन्मूलन और पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम की समीक्षा
बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
7 मई को होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
जिलाधिकारी ने 07 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को आपसी समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।
57 हजार से अधिक बच्चों को दी जाएगी दवा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि जनपद के 1620 स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 57,034 बच्चों को कृमिनाशक दवा ‘एल्बेंडाजोल’ खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 07 मई को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 14 मई को पुनः दवा दी जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


