हल्द्वानी में मंगलसूत्र चोरी की घटनाओं का खुलासा, शातिर महिला गिरफ्तार
मंगलसूत्र चोरी मामले का खुलासा करते हुए हल्द्वानी पुलिस टीम, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, मथुरा निवासी आरोपी महिला को पुलिस ने चोरी के माल सहित दबोचा
हल्द्वानी, 28 अप्रैल 2026: कोतवाली हल्द्वानी व थाना मुखानी क्षेत्र में ऑटो/रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
मामले के अनुसार, 26 मार्च 2026 को वादिनी दीपा खडायत निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि 9 मार्च को कालाढूंगी टैम्पो स्टैंड से घर लौटते समय ऑटो में सफर के दौरान उनका मंगलसूत्र चोरी हो गया। उन्होंने शक जताया था कि पास बैठी एक महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर यह वारदात की।
सीसीटीवी से खुली पोल
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध महिला की पहचान हुई।
गिरफ्तारी और खुलासा
27 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी के पास से आरोपी महिला मुस्कान (26 वर्ष) निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मुखानी क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का पति भी इन वारदातों में सहयोग करता है। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए मंगलसूत्र और अन्य आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों मामलों में धाराएं बढ़ाई गई हैं।
अदालत में पेशी
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


