Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: जनसुनवाई में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त, नकद लेनदेन से बचने और वैध बैंकिंग अपनाने की दी सलाह
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: जनसुनवाई में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त, नकद लेनदेन से बचने और वैध बैंकिंग अपनाने की दी सलाह

हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए नकद लेनदेन से बचने और वैध बैंकिंग अपनाने की सलाह दी।
Mohan Chandra Joshi April 28, 2026
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी जनसुनवाई में जनता की समस्याएं सुनते हुए

हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनते कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत।

ख़बर शेयर करें -

लंबित मामलों पर अधिकारियों को तलब कर मौके पर निस्तारण, जमीन, लोन और पेंशन से जुड़े मामलों में दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी, 28 अप्रैल 2026। कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व शिविरों में लंबित शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तलब कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
जनसुनवाई के दौरान भूमि संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए आयुक्त ने कहा कि किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन से बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक के माध्यम से किया गया भुगतान ही भविष्य में सबसे मजबूत साक्ष्य होता है।
ऋण से जुड़े मामलों में उन्होंने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि अनरजिस्टर्ड व्यक्तियों या निजी साहूकारों से कर्ज लेना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मामलों में अधिक ब्याज, अवैध दबाव और आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अपील की कि लोग केवल पंजीकृत बैंक या अधिकृत वित्तीय संस्थानों से ही ऋण लें।
जनसुनवाई में कालाढूंगी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें शिकायतकर्ता कविता वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि अमित नामक व्यक्ति द्वारा ब्याज पर पैसा देकर जमीन अपने नाम कर ली गई। शिकायत के अनुसार, 1.50 लाख रुपये का कर्ज लेकर 2.50 लाख रुपये वापस करने के बावजूद जमीन वापस नहीं की गई। आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति को 2 लाख रुपये वापस करने के निर्देश दिए, जिस पर उसने एक माह में राशि लौटाने का आश्वासन दिया।
एक अन्य मामले में गीता नेगी ने भूमि खरीद के बावजूद रजिस्ट्री न होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने भू-स्वामी और डीलर को 5 मई तक रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पेंशन से जुड़े मामले में कुमारी खष्टी देवी ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कोषाधिकारी को तलब कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद जाहिद ने उनके नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत होने की शिकायत दर्ज कराई। आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को तत्काल जांच कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
इसके अलावा राजप्रीत कौर द्वारा भूमि बंटवारे में गड़बड़ी की शिकायत पर आयुक्त ने संबंधित पटवारी को खतौनी की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Deepak Rawat Haldwani News Jan Sunwai Land Dispute Loan Fraud Pension Issue Uttarakhand News

Related Stories

देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
लालकुआं के मोतीनगर में NH-109 पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और एंबुलेंस Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उधम सिंह नगर में युवती की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

  • लालकुआं के मोतीनगर में NH-109 पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और एंबुलेंस Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

  • उधम सिंह नगर में युवती की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

  • ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

  • Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,470)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,225)
  • नैनीताल (6,529)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,377)
  • हरिद्वार (936)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर