Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम में अभूतपूर्व जनसैलाब: एक सप्ताह में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु, व्यवस्थाएं बनीं मिसाल
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में अभूतपूर्व जनसैलाब: एक सप्ताह में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु, व्यवस्थाएं बनीं मिसाल

केदारनाथ यात्रा 2026 में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा है। पहले ही सप्ताह में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जबकि प्रशासन की व्यवस्थाएं मिसाल बनकर सामने आई हैं।
Mohan Chandra Joshi April 28, 2026
Kedarnath Dham crowd 2026 devotees rush first week darshan Uttarakhand

केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पहले सप्ताह में 2 लाख से अधिक भक्त पहुंचे

ख़बर शेयर करें -

सातवें दिन 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सुरक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम
रुद्रप्रयाग, 28 अप्रैल 2026: Kedarnath Yatra 2026: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 इस वर्ष आस्था, उत्साह और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का जनसैलाब बाबा के धाम में उमड़ पड़ा है। यात्रा प्रारंभ होने के सातवें दिन, मंगलवार को 21,134 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए जिससे एक सप्ताह में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 2,07,452 तक पहुंच गई। यात्रा के प्रथम सप्ताह में ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो न केवल आस्था की प्रबलता को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का भी प्रमाण है।

जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए बहुआयामी तैयारियां की गई हैं। शासन के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने यात्रा प्रारंभ होने से कई माह पूर्व ही कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न विभागों और हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस
यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक मरम्मत कार्य, सड़क पेचवर्क, झाड़ी कटान, साइनेज, क्रैश बैरियर और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी स्वयं रुद्रप्रयाग पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा चुका है तथा रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-107 का स्थलीय जायजा लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 17 जोन और 47 सेक्टर में विभाजित किया गया है। ट्रैफिक प्रबंधन हेतु 2 सुपर जोन एवं 4 ट्रैफिक जोन बनाए गए हैं। आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ की 8 टीमें, फायर सर्विस की 7 टीमें, साथ ही एनडीआरएफ, सीएपीएफ, बम निरोधक दस्ता और एंटी टेरर स्क्वॉड को तैनात किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद सुनियोजित ढंग से व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं, टोकन प्रणाली के माध्यम से अल्प समय में श्रद्धालुओं को बाबा के सहज, सुरक्षित एवं सुगम दर्शन संभव हो पा रहे हैं।

घोड़ा-खच्चर संचालन में सख्ती और पशु कल्याण पर जोर
इस वर्ष पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़ा-खच्चरों का बीमा अनिवार्य किया गया है। अस्वस्थ या बीमार पशुओं के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा पशु क्रूरता के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत

स्वास्थ्य सेवाएं: हर कदम पर सुरक्षा का भरोसा
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई हैं, जहां डॉक्टर, अटेंडेंट, दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और आपातकालीन उपकरण उपलब्ध हैं।
गौरीकुंड से केदारनाथ तक हेल्थ चेकअप सेंटर स्थापित किए गए हैं। गंभीर स्थिति में हेलीकॉप्टर के माध्यम से त्वरित रेस्क्यू की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।

बर्फ हटाने और पैदल मार्ग को सुगम बनाने का अभियान
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बावजूद प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर बर्फ हटाने का कार्य कर पैदल मार्ग को पूरी तरह सुगम बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है।

“ग्रीन यात्रा” अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रा को “ग्रीन यात्रा” के रूप में संचालित किया जा रहा है। सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू किया गया है तथा कूड़ा प्रबंधन के लिए डस्टबिन एवं कलेक्शन सिस्टम स्थापित किए गए हैं। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है तथा यात्रियों को साफ शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। श्रद्धालुओं को इको फ्रेंडली सामग्री के उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है। स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान भी चलाये गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

गैस आपूर्ति एवं खाद्य व्यवस्थाएं सुचारू
यात्रा हेतु होटल एवं भोजनालयों में एलपीजी गैस की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र से अतिरिक्त गैस आपूर्ति की मांग भी की गई है, जिससे किसी प्रकार की कमी न हो।

वोकल फॉर लोकल: स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा बढ़ावा
“वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों, विशेषकर महिलाओं को रोजगार और आय के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

पेयजल, प्रकाश और आधुनिक सुविधाएं
यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पूरे मार्ग पर 600 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, साथ ही 300 से अधिक सोलर लाइटें भी स्थापित की गई हैं, जिससे रात्रि के समय भी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें तथा आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Char Dham Yatra Devotees Crowd Kedarnath Dham Kedarnath Yatra 2026 Pushkar Singh Dhami Rudraprayag News Uttarakhand Morning Post Uttarakhand News

Related Stories

रुद्रपुर गैंगरेप मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपी और कार्रवाई करती ऊधम सिंह नगर पुलिस। Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
रुद्रपुर गैंगरेप मामले की जांच से जुड़ा प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
टाइम्स अचीवर्स 2026 समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रपुर गैंगरेप मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपी और कार्रवाई करती ऊधम सिंह नगर पुलिस। Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली

  • उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

  • रुद्रपुर गैंगरेप मामले की जांच से जुड़ा प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज

  • उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता

  • टाइम्स अचीवर्स 2026 समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,934)
  • उधमसिंह नगर (1,307)
  • क्राइम (3,454)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,956)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (968)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,106)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (624)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी