नैनीताल: 29 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का दौरा, वन पंचायत और जनप्रतिनिधियों संग करेंगे संवाद
एटीआई नैनीताल में कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी
एटीआई में होंगे दो अहम कार्यक्रम, नैना देवी मंदिर में करेंगे दर्शन; तैयारियों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा
नैनीताल, 28 अप्रैल 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जनपद नैनीताल के भ्रमण पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 29 अप्रैल (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे नैनीताल पहुंचेंगे।
यहां वे प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (एटीआई) में वन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद अपराह्न 4:00 बजे एटीआई में ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात ओम बिरला सायं 6:00 बजे नैना देवी मंदिर में दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम नैनीताल स्थित नैनी रिट्रीट में होगा।
इधर, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने एटीआई परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, संयुक्त निदेशक शहरी विकास अवधेश कुमार, संयुक्त निदेशक एटीआई महेश कुमार, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


