Uttarakhand: सड़क हादसे में युवक की मौत , कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है यहां सितारगंज में एक कैंटर ने युवक को रौंद दिया। हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि मृतक बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार यह घटना किच्छा हाईवे पर कठंगरी मोड़ के पास शुक्रवार को हुई । जहां एक कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक सितारगंज के सिसैया गांव से अपने घर जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मृतक की पहचान गांव नौली, बहेड़ी (यूपी) निवासी अभिषेक कुमार (20) पुत्र अगेंद्र पाल के रूप में हुई है। उसकी बड़ी बहन की शादी सिसैया गांव में हुई है। युवक बहन के घर से वापस लौट रहा था। तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक बरेली स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


