Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: बाघ के हमले में महिला की मौत , परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: बाघ के हमले में महिला की मौत , परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi February 12, 2026
ख़बर शेयर करें -

वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में बढ़ाई गश्त, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

Haldwani News- नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत लामाचौड़ स्थित फतेहपुर रेंज में जंगल किनारे घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को जंगल में घसीट कर ले गया। पुलिस और वन विभाग के संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान के बाद लगभग तीन घंटे पश्चात महिला का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया गया। घटना से क्षेत्र में भय का वातावरण है और वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं घटना के बाद मृतक महिला के परिवार में मातम छाया हुआ है।

घटना में मृत महिला की पहचान गंगा देवी पत्नी प्रेम भारती के रूप में हुई है, जो अपनी बहू और एक अन्य महिला के साथ प्रातः जंगल किनारे घास काटने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बाघ ने गंगा देवी पर झपट्टा मारा और उन्हें जंगल की ओर खींच ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

प्रत्यक्षदर्शी हेमा देवी के अनुसार तीनों महिलाएं सुबह जंगल किनारे घास काट रही थीं। इसी दौरान बाघ अचानक गंगा देवी पर झपटा। साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर और साहस दिखाते हुए बाघ को भगाने का प्रयास किया, किंतु वह महिला को जंगल की ओर घसीट कर ले गया।

हमले के बाद गंगा देवी की बहू पुष्पा और हेमा देवी ने साहस दिखाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बाघ कुछ समय के लिये पीछे हटा, जिसके बाद दोनों महिलाओं ने गंगा देवी को नीचे की ओर खींचने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिलाओं ने शव को पत्तों से ढककर ग्रामीणों को सूचना देने के लिये गांव की ओर रुख किया, किंतु इसी बीच बाघ शव को पुनः जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद दोनों महिलाएं गहरे मानसिक आघात में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से जंगल में खोज अभियान चलाया। लगभग तीन घंटे की तलाश के बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला। वन विभाग ने शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया प्रारम्भ की।

फतेहपुर रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला ने बताया कि क्षेत्र में वन्यजीव की गतिविधि बढ़ने के कारण गश्त तेज कर दी गई है तथा बाघ को पकड़ने के लिये पिंजरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर शव बरामद कर लिया है और शव परीक्षण सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। विधायक बंशीधर भगत ने प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया को मौके पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने प्रभावित परिवारजनों से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Haldwani Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा

Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

  • धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  • नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

  • बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

  • जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,597)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,522)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (736)
  • देहरादून (11,297)
  • नैनीताल (6,558)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,211)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन  मतदान Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान