मां बगलामुखी के आशीर्वाद से भाग्य का लिखा भी बदल जाता है: सत्य साधक
लखनऊ। Maa baglamukhi Mahayagya: जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य और ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के नेतृत्व में श्रावस्ती जनपद अंतर्गत राप्ती नदी तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक कल्याण की कामना के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।
इस दौरान सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए बताया कि लोक कल्याण की कामना को लेकर उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह पावन राप्ती नदी के तट पर हवन यज्ञ का अनवरत आयोजन किया जा रहा है। जगत जननी मां बगलामुखी सभी प्राणियों का कल्याण करें देश प्रदेश और विश्व में सुख समृद्धि रहे। दैवीय आपदाओं से सभी प्राणियों का जीवन सुरक्षित रहे यही उनकी लोकमंगल की कामना है।
इस दौरान गुरुजी ने मां बगलामुखी पीतांबरी माई की महिमा का बखान करते हुए बताया कि सभी संकटों से पलक झपकते उबारने वाली मां बगुलामुखी ने अपने बाएं हाथ से शत्रु की जीभ का अगला हिस्सा और दाएं हाथ में मुद्गर पकड़ा हुआ है ,माता का यह दिव्य स्वरूप सभी प्रकार के शत्रु और बाधा से मुक्ति दिलाने वाला है।
गुरुजी ने बताया माता बगुलामुखी में इतना ज्यादा तेज और बल है कि वे अपने आशीर्वाद से लिखे हुए भाग्य को भी बदल देती हैं।
उन्होंने बताया विजय का वरदान देने वाली मां बगलामुखी की पूजा में पीले रंग का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। जो साधक माता के प्रिय पीले रंग के वस्त्र धारण कर पीले आसन पर बैठकर विधि-विधान से पूजा करता है, उस पर देवी की बहुत जल्दी कृपा बरसती है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी