Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज , एक क्लिक में पढ़े
Uttarakhand Weather Update Today : उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में कहीं आंशिक बादल तो कहीं धूप खिले रहेगी वहीं कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार 24 अप्रैल को
राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है वहीं अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही कहीं कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया राज्य के अधिकांशों हिस्सों में अगले तीन दिन यानी 26 मार्च तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा वहीं राज्य में 27 मार्च को ताजा पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


